ग्वाटेमाला में बड़ा हादसा, पुल से 35 मीटर नीचे गिरी बस; 55 लोगों की मौत
ग्वाटेमाला की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर यात्रियों से भरी एक बस हाईवे पर बने पुल से 35 मीटर नीचे गिर गई। इस हादसे में 55 लोगों के मारे जाने की खबर है। घटनास्थल से 53 शवों को बरामद किया गया है। दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।

एपी, ग्वाटेमाला सिटी। ग्वाटेमाला की राजधानी के बाहरी इलाके में सोमवार को एक बस के पुल से नीचे गिर जाने से कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई। सार्वजनिक मंत्रालय के जांचकर्ताओं ने कहा कि घटनास्थल से 53 शव बरामद किए गए हैं और सैन जुआन डी डिओस अस्पताल ने पुष्टि की है कि वहां लाए गए दो यात्रियों की भी मौत हो गई है।
35 मीटर नीचे गिरी बस
इस घटना को लेकर अग्निशमन प्रवक्ता एडविन विलाग्रान ने कहा कि कई वाहनों की आपस में टक्कर के कारण बस सड़क से उतर गई और पुल के नीचे खाई में गिर गई। अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस सीवेज से प्रदूषित पानी में 115 फीट (35 मीटर) नीचे गिर गई। बस आधी उल्टी होकर डूब गई।
राष्ट्रपति ने एक घोषित किया एक दिन का शोक
बस राजधानी के उत्तर-पूर्व में प्रोग्रेसो से आई थी। स्वयंसेवी अग्निशमन प्रवक्ता ऑस्कर सांचेज ने कहा कि मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। राष्ट्रपति बर्नार्डो एरेवलो ने अपनी संवेदना व्यक्त की और एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।