Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Libya Floods: लीबिया की विनाशकारी बाढ़ लील गई 6000 जानें, 10 हजार लोग लापता! अपनों के इंतजार में परिवार

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 12:35 PM (IST)

    लीबिया में आई भयानक बाढ़ लोगों के लिए काल बनकर आई है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार अबतक बाढ़ से 6000 से ज्यादा लोगों की जानें गई हैं और 10 हजार से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है। त्रिपोली में यूनिटी सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अवर सचिव सादुद्दीन अब्दुल ने बताया कि स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह मरने वालों की संख्या के नए आंकड़े जारी किए गए।

    Hero Image
    लीबिया की विनाशकारी बाढ़ लील गई 6000 जानें (फोटो, सोशल मीडिया)

    त्रिपोली, एजेंसी। लीबिया में आई भयानक बाढ़ लोगों के लिए काल बनकर आई है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अबतक बाढ़ से 6000 से ज्यादा लोगों की जानें गई हैं और 10 हजार से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है। त्रिपोली में यूनिटी सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अवर सचिव सादुद्दीन अब्दुल वकील ने बताया कि स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह मरने वालों की संख्या के नए आंकड़े जारी किए गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सादुद्दीन अब्दुल वकील के अनुसार, लीबिया के अस्पतालों में शवों की बाढ़ आ गई है, जबकि इस आपदा में बचे हुए लोगों को इलाज की ज्यादा जरूरत है। वहीं, मिस्र के इमिग्रेशन मंत्रालय ने जनकारी दी है कि उनकी सरकार ने लीबिया में मारे गए 87 शवों को दफनाया है।

    30000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए

    लीबिया के अधिकारियों को आशंका है कि जो 10,000 लोग लापता हैं हो सकता है कि वे समुद्र में बह गए हों या शहर में बिखरे मलबे के नीचे दब गए हों। लीबिया में अंतर्राष्ट्रीय इमिग्रेशन संगठन के अनुसार, डर्ना शहर में बाढ़ से 30,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, डर्ना शहर के बुनियादी ढांचे को हुए भारी नुकसान ने मानवीय संगठनों के लिए मुश्किल बना दिया है।

    मलबे के बीच खुदाई कर रहे बचावकर्मी

    डर्ना के सात एंट्री प्लाइंट्स में से केवल दो ही खुले हैं। सीएनएन के मुताबिक, इस्लामिक परंपराओं का सम्मान करने के लिए कि मृतकों को तीन दिनों के भीतर दफनाया जाना चाहिए। लीबिया के अधिकारी जिंदा बचे लोगों और शवों को बाहर निकालने के लिए पहाड़ों में तब्दील हो चुके मलबे के बीच खुदाई कर रहे हैं।

    बता दें कि डेनियल तूफान ने लीबिया के डर्ना शहर में तबाही मचाई है। बाढ़ ऐसी है कि बचावकर्मियों के लिए जिंदा बचे लोगों को खोजना मुश्किल हो गया है। तूफान के कारण संचार से लेकर बचाव प्रयास जटिल हो गया है। लोग अपने परिवाजनों के वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: Mexico Alien: मैक्सिको की संसद में दिखाए गए 'एलियन शवों' को वैज्ञानिकों ने सिरे से नकारा, कहा यह धोखाधड़ी है