Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Libya Flood: लीबिया में विनाशकारी बाढ़ से 21 हजार लोगों के मरने की आशंका, पैदा हुआ महामारी का खतरा

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 10:33 PM (IST)

    लीबिया में विनाशकारी बाढ़ से 21 हजार लोगों के मरने की आशंका है। वहीं बांध टूटने से तटवर्ती इलाके में आई बाढ़ से 11 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। मृतकों की कुल संख्या 21 हजार का आंकड़ा पार कर सकती है। बाढ़ से बड़ी संख्या में मकान और अन्य इमारतें भी ध्वस्त हुई हैं। प्रशासन स्थितियों को नियंत्रित करने में जुटा है।

    Hero Image
    लीबिया में विनाशकारी बाढ़ से 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। फोटोः एएफपी।

    त्रिपोली, एपी। लीबिया सरकार ने दो बांधों के टूटने की घटना की जांच शुरू कर दी है। बांध टूटने से तटवर्ती इलाके में आई बाढ़ से 11 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। मृतकों की कुल संख्या 21 हजार का आंकड़ा पार कर सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    11,300 लोगों के मरने की हुई पुष्टि 

    बीते सप्ताह भूमध्य सागर में आए तूफान के चलते समूचे तटवर्ती इलाके में तेज बारिश हुई थी, उसी दौरान पानी की अधिकता होने पर बांध टूटे थे। बांध टूटने से डेरना शहर में कई मीटर ऊंची पानी की लहरों ने आबादी को निगलना शुरू कर दिया और कुछ ही घंटों में हजारों लोग बहकर समुद्र में चले गए। 11,300 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है और 10 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश का काम जारी है लेकिन अब उनके जिंदा होने की संभावना बहुत कम है।

    बड़ी संख्या में मिल रहे शव

    बाढ़ से बड़ी संख्या में मकान और अन्य इमारतें भी ध्वस्त हुई हैं। प्रशासन स्थितियों को नियंत्रित करने में जुटा है। राहत कार्य में जुटे डाक्टर्स विदाउट बाडर्स संस्था का नेतृत्व कर रहे क्लेयर निकलेट ने बताया है कि शुक्रवार को बड़ी संख्या में शव मिले थे। कीचड़ और मलबे में दबे शवों के अतिरिक्त समुद्र से भी बड़ी संख्या में शव बाहर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ेंः  लीबिया में आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक 11,000 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

    डेरना में करीब 150 लोगों को हुआ डायरिया

    उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में शवों को दफनाना एक बड़ी समस्या बना हुआ है। कीचड़ और मलबे में दबे शवों से दुर्गंध फैलनी भी शुरू हो गई है, जिसके चलते बीमारियों के फैलने का अंदेशा पैदा हो गया है। लीबिया के बीमारी नियंत्रण विभाग के प्रमुख हैदर अल-सेई ने बताया है कि डेरना में करीब 150 लोगों को डायरिया हो गया है।

    यह भी पढ़ेंः भयावह बाढ़ से लीबिया बेहाल, करीब 20 हजार लोगों की हुई मौत; डेरना शहर में मिले हजारों शव