Move to Jagran APP

Photos: सात देशों को जोड़ती है दुनिया की सबसे बड़ी पर्वतमाला, लेकिन ये हिमालय नहीं

दुनिया की सबसे बड़ी 15 पर्वतमालाएं 37 देशों को जोड़ती हैं और उनके बीच सरहदों का काम करती हैं। इन पर्वतमालाओं की कुल लंबाई 35200 किलोमीटर है। देखें- दिलचस्प फोटो।

By Amit SinghEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 01:47 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 01:51 PM (IST)
Photos: सात देशों को जोड़ती है दुनिया की सबसे बड़ी पर्वतमाला, लेकिन ये हिमालय नहीं
Photos: सात देशों को जोड़ती है दुनिया की सबसे बड़ी पर्वतमाला, लेकिन ये हिमालय नहीं

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। पर्वत, नदियां और झरने प्रकृति के ऐसे अलौकिक उपहार हैं, जो एक नजर में किसी का मन मोहने की क्षमता रखते हैं। कई बार ऐसा लगता है कि हम इनके बारे में बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन ये सच नहीं है। अब इस आसान से सवाल को ही ले लें 'दुनिया की सबसे बड़ी पर्वतमाला कौन सी है'? इस सवाल के जवाब में ज्यादातर लोगों ने गलत जवाब दिया। वो लोग तो बहुत पीछे हैं, जिनका जवाब हिमालय है। आइये जानते हैं कौन सी हैं दुनिया की सबसे बड़ी पर्वतमालाएं? देखें- इन विशाल पर्वतमालाओं की दिल छू लेने वाली तस्वीरें।

loksabha election banner

दुनिया की सबसे बड़ी 15 पर्वतमालाओं की कुल लंबाई 35200 किलोमीटर है, जो पृथ्वी की परिधि (एक चक्कर) से लगभग 5000 किमी ही कम है। पृथ्वी की परिधि 40,075 किलोमीटर है। अकेले पहले नंबर पर मौजूद दुनिया की सबसे बड़ी पर्वतमाला की लंबाई 7000 किलोमीटर है। ये पर्वतमाला सात देशों की सीमाओं को आपस में जोड़ती है। दुनिया की सबसे बड़ी 15 पर्वतमालाएं 37 देशों को जोड़ती हैं और उनके बीच सरहदों का काम करती हैं। सूची में शामिल सबसे छोटी पर्वतमाला की लंबाई 300 किलोमीटर है, जो केवल एक देश में मौजूद है। आइये- फोटो के साथ जानते हैं, कौन सी हैं दुनिया की 15 सबसे बड़ी पर्वतमालाएं?

1. एंडीज पर्वतमाला : दुनिया की सबसे लंबी ये पर्वतमाला सात देशों को जोड़ती है। इसमें अर्जेंटीना, चिली, बोलिविया, पेरू, इक्वाडोर, कोलंबिया और वेनेजुएला शामिल हैं। इसकी कुल लंबाई 7,000 किमी है।

2. रॉकी पर्वतमाला : सूची में दूसरे नंबर पर मौजूद इस पर्वतमाला की कुल लंबाई 4,800 किलोमीटर है। ये दो देशों को जोड़ती है। इसमें कनाडा और अमेरिका शामिल है।

3. ग्रेट डिवाइडिंग रेंज : तीसरे नंबर पर मौजूद ग्रेट डिवाइडिंग रेंज की कुल लंबाई 3,500 किमी है। ये पर्वतमाला अकेले ऑस्ट्रेलिया में है।

4. ट्रांस अंटार्कटिक रेंज : अंटार्कटिका के दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद ट्रांस अंटार्कटिक पर्वतमाला की लंबाई 3,500 किलोमीटर है।

5. कुनलुन पर्वतमाला : पांचवें स्थान पर मौजूद कुनलुन पर्वतमाला की कुल लंबाई 3,000 किलोमीटर है। ये पर्वतमाला चीन में स्थित है।

6. यूराल पर्वतमाला : इसकी लंबाई भी 2,500 किलोमीटर है। ये पर्वतमाला रूस और कजाखस्तान को जोड़ती है।

7. एटलस पर्वतमाला : तीन देशों को जोड़ने वाली इस पर्वतमाला की लंबाई भी 2,500 किलोमीटर है। ये पर्वतमाला अल्जीरिया, मोरक्को व ट्यूनिशिया को जोड़ती है।

8. हिमालय पर्वतमाला : भारत में सबसे मशहूर और देश की सबसे बड़ी पर्वतमाला हिमालय की कुल लंबाई 2,400 किलोमीटर है। हिमालय पर्वतमाला भारत, पाकिस्तान, चीन, नेताल और भूटान को जोड़ती है।

9. तियेन शान पर्वत : तियेन शान पर्वतमाला की लंबाई 1,300 किलोमीटर है। ये तीन देशों कजाखस्तान, किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान को जोड़ती है।

10. आल्प्स पर्वतमाला : ये पर्वतमाला आठ देशों को जोड़ती है। इसमें फ्रांस, स्विट्जरलैंड, मोनाको, इटली, लिष्टेश्टाइन, ऑस्ट्रिया, जर्मनी और स्लोवेनिया शामिल है। इसकी लंबाई 1,200 किलोमीटर है।

11. कॉकेसस रेंज : इस पर्वतमाला की लंबाई 1,100 किलोमीटर है। ये चार देशों रूस, जॉर्जिया, अजरबैजान और अर्मेनिया को आपस में जोड़ती है।

12. हिंदुकुश पर्वतमाला : इसकी लंबाई 950 किलोमीटर है। ये चार देशों अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन व तजाकिस्तान को आपस में जोड़ती है।

13. अलास्का रेंज : अमेरिका में मौजूद अलास्का रेंज की कुल लबाई 650 किलोमीटर है। ये दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और खतरनाक स्थानों में है।

14. काराकोरम रेंज : भारत, पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान को जोड़ने वाली इस पर्वतमाला की लंबाई 500 किलोमीटर है।

15. पामीर पर्वतमाला : ये इस सूची में मौजूद सबसे छोटी पर्वतमाला है। इसकी लबाई 300 किलोमीटर है।

यह भी पढ़ें-
हिन्दू ही नहीं मुस्लिम भी हैं प्रभु राम के वंशज, भारतीय वैज्ञानिकों ने किया था DNA शोध
दुनियाभर की एयर होस्टेस की अश्लील तस्वीरें हो रहीं वायरल, विदेशी सर्वे ने खोली पोल
Photos: सात देशों को जोड़ती है दुनिया की सबसे बड़ी पर्वतमाला, लेकिन ये हिमालय नहीं
पाकिस्तान ने ही दिखाई J&K से Article 370 खत्म करने की राह, फिर क्यों मचा रहा शोर
Article 370 पर मलाला ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, जानें- अन्य देशों की प्रतिक्रिया

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.