58 घंटे से ज्यादा देर तक KISS, गिनीज बुक में नाम; अब ये कपल उठाने वाला है हैरान करने वाला कदम
थाई कपल ने साल 2013 में सबसे लंबे देर तक चुंबन करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। कपल ने 58 घंटे से ज्यादा देर तक चुंबन कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था। लेकिन अब ये कपल अलग होने वाला है और दोनों ने ब्रेक अप की घोषणा कर दी है। उनके इस फैसले से लोग हैरान हो रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में सबसे लंबे चुंबन का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले कपल ने एक नई घोषणा की है, जिसके बाद लोग काफी ज्यादा हैरान हो गए हैं। थाई कपल एक्काचाई और लक्साना तिरानारत ने ब्रेक अप करने का फैसला किया है।
58 घंटे से ज्यादा देर तक किया था चुंबन
2013 में इस कपल ने 58 घंटे, 35 मिनट और 58 सेकेंड तक चुंबन करके दुनिया को हैरान कर दिया था। इसके साथ ही ये वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया था। हालांकि, अब दोनों अलग होने वाले हैं, लेकिन एक्काचाई ने अपनी साझा उपलब्धि पर गर्व जाहिर किया है।
उन्होंने इसे जीवन में एक बार होने वाले अनुभव के रूप में याद किया है। इस थाई कपल ने 2011 में 46 घंटे 24 मिनट तक चुंबन करने का रिकॉर्ड बनाया था। फिर अपने ही रिकॉर्ड को कपल ने 2013 में तोड़ कर नया रिकॉर्ड बना दिया था।
कई जोड़ी को हराकर बनाया था रिकॉर्ड
इस कपल का रिकॉर्ड अभी तक अजेय बना हुआ है। दरअसल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने सुरक्षा चिंताओं के कारण सबसे लंबे चुंबन की श्रेणी को खत्म कर दिया है। जब इस कपल ने रिकॉर्ड बनाया था तो उस वक्त कई कपल्स ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। लेकिन अंत में एक्काचाई और लक्साना ने जीत हासिल की थी।
क्यों हुए आलग?
इस कपल ने एक संदेश में साझा किया कि वो एक साथ अपनी यात्रा को संजोते रहे हैं, लेकिन समय के साथ वो धीरे-धीरे अलग हो गए। इस कपल ने कहा है कि उनका अलग होना अच्छा है और दोनों की सहमति से ये फैसला लिया गया है। वो लोग अपने बच्चों का सह पालन करना जारी रखेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।