Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोरियाई प्रायद्वीप पर मंडरा रहा परमाणु युद्ध का खतरा, किम ने कहा- युद्ध के लिए तैयार रहे उत्तर कोरियाई सेना

    By Jagran NewsEdited By: Ajay Singh
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 06:55 PM (IST)

    उत्तर कोरिया की ओर से बढ़ते परमाणु खतरों से निपटने के लिए अमेरिका दक्षिण कोरिया और जापान त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास कर रही है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने नौसैना दिवस पर कहा कि अमेरिकी शत्रुता के कारण कोरियाई प्रायद्वीप पर परमाणु युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। किम ने बाइडन को तीन देशों के गिरोह का आका करार दिया।

    Hero Image
    किम जोंग उन ने सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।

     सियोल, एपी : उत्तर कोरिया (North Korea) के नेता किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने सोमवार को नौसेना दिवस पर सेना को संबोधित करते कहा कि देश पर आक्रमण होने की स्थिति में अमेरिका और दक्षिण कोरिया की साजिशों को नाकाम करने के लिए उत्तर कोरियाई सेना तैयार रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किम ने यह बयान अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास के बाद उत्पन्न खतरों को देखते हुए दिया है। उत्तर कोरिया त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास को युद्ध की तैयारी के रूप में देख रहा है।

    कोरियाई प्रायद्वीप पर मंडरा रहा परमाणु युद्ध का खतरा

    उधर, अमेरिका और दक्षिण कोरिया का कहना है कि इन सैन्य अभ्यासों की प्रकृति रक्षात्मक है। उत्तर कोरिया की ओर से बढ़ते परमाणु खतरों से निपटने के लिए अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास कर रही है। किम ने नौसैना दिवस पर कहा कि 'अमेरिकी शत्रुता के कारण कोरियाई प्रायद्वीप पर परमाणु युद्ध का खतरा मंडरा रहा है।'

    उन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप के पास शक्तिशाली अमेरिकी हथियार उपकरणों की तैनाती और हालिया अमेरिका-दक्षिण कोरिया-जापान शिखर सम्मेलन का भी जिक्र किया। किम ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को तीन देशों के 'गिरोह का आका' करार दिया और कहा कि इस गिरोह में अमेरिका के अलावा दक्षिण कोरिया और जापान भी शामिल है।