Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cyclone Name: कटरीना, लीजा, लैरी, बुलबुल ये हैं चक्रवातों के नाम, किस आधार पर तय होते हैं इन तूफानों के नाम

    By Ramesh MishraEdited By:
    Updated: Mon, 24 Oct 2022 11:18 AM (IST)

    How Cyclones sre Named इन विनाशकारी तूफानों का नामकरण कौन करता है। इस कड़ी में हम आपको बताते हैं कि इन चक्रवातों का नामकरण कैसे होता है। इस नामकरण की प्रक्रिया में कौन-कौन सी एजेंसी शामिल हैं। भारत में आने वाले तूफानों का नामकरण कैसे होता है।

    Hero Image
    Cyclone Name: चक्रवातों के नाम, किस आधार पर तय होते हैं इन तूफानों के नाम। एजेंसी।

    नई दिल्‍ली, जेएनएन। How Cyclones sre Named: विनाशकारी चक्रवातों के भी अजब-गजब नाम होते हैं। चौंकिए मत, कटरीना, बुलबुल, लीजा, पैलिन, लैरी, हुदहुद, निसर्ग, अंफान और निवार जैसे नाम चुक्रवातों के नाम हैं। कोरोना महामारी में तबाही के दौरान 'तौकाते' चक्रवात सुर्खियों में था। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन तूफानों का नामकरण किस आधार पर रखा जाता है। इन विनाशकारी तूफानों का नामकरण कौन करता है। इस कड़ी में हम आपको बताते हैं कि इन चक्रवातों का नामकरण कैसे होता है। इस नामकरण की प्रक्रिया में कौन-कौन सी एजेंसी शामिल हैं। भारत में आने वाले तूफानों का नामकरण कैसे होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चक्रवातों के नाम रखने का चलन वर्ष 2000 के बाद शुरू

    भारत और उसके पड़ोसी देशों में चक्रवातों के नाम रखने का चलन वर्ष 2000 के बाद शुरू हुआ। इसमें प्रमुख रूप से बांग्‍लादेश, भारत, मालदीव, म्‍यांमार, ओमान, पाकिस्‍तान, श्रीलंका और थाइलैंड शामिल है। इन मुल्‍कों ने पहले से अपने नामों की एक लिस्‍ट तैयार की हुई है। इसके अलावा तूफानों के नामकरण के लिए फ‍िलहाल संयुक्‍त राष्‍ट्र की वर्ल्‍ड मेट्रोलाजिकल आर्गेंनाइजेशन ने कुछ नियम तय किए हैं। इसके हिसाब से जिन क्षेत्रों में तूफान आएगा वहां की क्षेत्रीय एजेंसियां इसका नामकरण करेंगी।

    भारत समेत 13 देश क्रमानुसार चुक्रवात का करते हैं नामकरण

    अटलांटिक क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण की शुरुआत वर्ष 1953 की एक संधि से हुई थी। हिंद महासागर क्षेत्र के आठ देशों ने भारत की पहल पर इन तूफानों के नामकरण की व्‍यवस्‍था वर्ष 2014 में शुरू की थी। इन आठ मुल्‍कों में भारत, बांग्‍लादेश, मालदीव, म्‍यांमार, ओमान, पाकिस्‍तान, थाइलैंड और श्रीलंका शामिल है। वर्ष 2019 में ईरान, कतर, सऊदी अरब और यूएई और यमन को भी इस सूची मे शामिल किया गया।

    यदि किसी तूफान के आने की आशंका बनती है तो ये 13 देश क्रमानुसार चक्रवात का नामकरण करते हैं। नवंबर 2017 में आए ओखी चक्रवात का नामकरण बांग्‍लादेश ने ही किया था। इसका अर्थ आंख होता है। इसके बाद सागर का नाम भारत ने सुझाया था। सोमालिया में जो चक्रवाती तूफान आया था, उसका नामकरण भारत ने किया था। इसे 'गति' नाम दिया गया था।

    25 वर्षों तक के लिए नाम की सूची तैयार

    आगामी 25 वर्षों तक के लिए देशों से नाम लेकर इसकी एक सूची तैयार की गई है। इन्‍हीं नामों में अल्‍फाबेटिकल आर्डर में नाम रखे जाते हैं। नई सूची में देशों ने जो नाम दिए हैं। उसमें भारत की ओर से दिए नामों में गति, तेज, मुरासु, आग, नीर, प्रभंजन घुरनी, अंबुल जलाधि और वेग नाम शामिल है। बांग्‍लादेश ने अर्नब और कतर ने शाहीन व बहार नाम रखा है। पाकिस्‍तान के लुलु तथा म्‍यांमार ने प‍िंकू नाम भी दिया है। 25 वर्षों के लिए बनी इस सूची को बनाते समय यह माना जाता है कि प्रत्‍येक वर्ष कम से कम पांच चक्रवात आएंगे। इसके आधार पर सूची में नामों की संख्‍या तय की जाती है।

    गति के आधार पर तय होता है नाम

    तूफान का नामकरण इसकी गति पर निर्भर करता है। उसी तूफान का नामकरण होता है, जिसकी गति कम से कम 63 किलोमीटर प्रति घंटा हो। इसके अतिरिक्‍त ऐसे चक्रवातों की जिनकी गति 118 किलोमीटर प्रतिघंटा तक चली जाती है। इनको गंभीर तूफान का नाम दिया जाता है। 221 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर तूफान को सुपर चक्रवाती तूफान कहा जाता है। अमेरिकी मौसम विभाग ने यह तय किया कि ऐल्‍फाबेट ए से जेड तक जितने भी महिलाओं के नाम आते हैं उन पर तूफानों को नाम दिया जाता है। हालांकि, बाद में महिला संगठनों ने इसका विरोध किया था। इसके बाद 1978 में यह तय हुआ कि तूफानों को महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के भी नाम दिए जाएं।

    आखिर क्‍या है चक्रवात

    1- दरअसल, चक्रवात निम्न वायुदाब के बड़े केंद्र होते हैं। इनके चारों तरफ केंद्र की और जाने वाली समवायुदाब रेखाएं विस्तृत होती हैं। केंद्र से बाहर की ओर वायुदाब बढ़ता जाता है, इसलिए परिधि से केंद्र की ओर हवाएं चलने लगती है। चक्रवात में हवाओं की दिशा उत्तरी गोलार्द्ध में घड़ी की सूई के विपरीत तथा दक्षिण गोलार्द्ध में अनुकूल होती हैं। इनका आकार अंडाकार या अंग्रेजी के यू के सामान होता है।

    2- चक्रवात दो प्रकार के होते हैं। पहला, उष्‍ण कटिबंधीय चक्रवात और दूसरा शीतोष्‍ण चक्रवात। खास बात यह है कि उष्‍ण कटिबंधीय चक्रवातों की अधिकतम बारंबारता पूर्वी चीन सागर में मिलती है और इसके बाद कैरीबियन, हिन्द महासागर और फिलिपीन्स उसी क्रम में आते हैं। उष्ण कटिबंधीय चक्रवातों को कैरीबियन सागर में हरिकेन, पूर्वी चीन सागर में टायफून, फिलिपीन्स में बैगयु, जापान में टायसु, आस्ट्रेलिया में विलिबिली तथा हिन्द महासागर में चक्रवात और साईक्लोन के नाम से जाना जाता है।