विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रिसमस से पहले फिलीपींस को झेलनी पड़ रही है 'टेमबिन' और 'आग' की दोहरी मार

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 24 Dec 2017 01:35 PM (IST)Updated: Sun, 24 Dec 2017 02:43 PM (IST)

फिलीपींस टेमबिन से उबर भी नहीं पाया था कि वहां के दक्षिणी शहर डेवाओ के एक शॉपिंग माल में लगी ...और पढ़ें

क्रिसमस से पहले फिलीपींस को झेलनी पड़ रही है 'टेमबिन' और 'आग' की दोहरी मार
क्रिसमस से पहले फिलीपींस को झेलनी पड़ रही है 'टेमबिन' और 'आग' की दोहरी मार

नई दिल्‍ली [स्‍पेशल डेस्क]। क्रिसमस से पहले ही फिलीपींस को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। फिलीपींस पर यह दोहरा कहर एक तरफ प्राकृतिक है तो दूसरी तरफ मानवीय। फिलीपींस अभी उष्णकटिबंधीय तूफान विंटा जिसका अंतरराष्‍ट्रीय नाम 'टेमबिन' है, से उबर भी नहीं पाया था कि वहां के दक्षिणी शहर डेवाओ के एक शॉपिंग माल में लगी आग में एक व्‍यक्ति की मौत हो चुकी है जबकि 36 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। यहां के स्थानीय उप मेयर पाओलो दुतेर्ते ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि इन लोगों के बचने की कोई उममीद नहीं है। वहीं राष्‍ट्रपति दुतेर्ते ने सभी लोगों से इन लोगों के सकुशल होने के लिए दुआ करने को कहा है।

चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग

यह भीषण आग चार मंजिला के एनसीसीसी मॉल में लगी है। इसकी चौथी मंजिल में एक कॉल सेंटर भी है। पुलिस अधिकारी के मुताबक यह आग आधी रात के बाद लगी है। अधिकारी की मानें तो आग सबसे पहले तीसरी मंजिल पर लगी जहां कपड़े, लकड़ी का फनीर्चर और प्लास्टिक के बर्तन रखे थे। सुरक्षाकर्मियों को सबसे अधिक चिंता यहां मौजूद कॉल सेंटर में काम करने वाले लोगों की है जिनके जिंदा होने की उम्‍मीद न के बराबर ही बची है। राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने भी अपने एक सहयोगी के साथ मॉल का दौरा किया और पीडि़तों के रिश्तेदारों के प्रति संवेदना जाहिर की। राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते दो दशक तक डेवाओ के मेयर रहे हैं और इसी शहर में रहते हैं।

फिलीपींस में आया इस साल 22वां तूफान

आपको बता दें कि फिलीपींस में हर साल कम से कम 20 से अधिक बार तूफान और आंधी आते हैं। 'टेमबिन' इस साल का 22वां बार आया तूफान है, जिसने आईलैंड को पूरी तरह प्रभावित किया है। स्‍थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुदरत की मार झेल रहे फिलीपींस में 123 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 167 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 50 हजार से अधिक लोग यहां पर हुए भूस्‍खलन और बाढ़ से विस्‍थापित हो गए हैं। लिहाजा सरकार के लिए दोनों ही मोर्चों पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिलीपींस में यह सब उस वक्‍त हो रहा है जब कई जगहों पर क्रिसमस को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बच्‍चों समेत बड़ों को भी अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मनीला भी इन्‍हीं में से एक है।

शुक्रवार सुबह आया था 'टेमबिन'

'टेमबिन' की ही यदि बात करें तो यह तूफान फिलीपींस के मिंदनाओ इलाके में शुक्रवार को लगभग 1.25 बजे तड़के 125 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पहुंचा था। इसी वक्‍त से इस पूरे इलाके में तेज हवाओं के साथ आई बारिश का दौर भी शुरू हुआ था। फिलीपींस की वायुमंडलीय, भूभौतिकीय और ऐस्ट्रोनॉमिकल सर्विसेज ऐडमिनिस्ट्रेशन (पेगासा) के मुताबिक इस तूफान से हुई तबाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश का दूसरा सबसे बड़ा आईलैंड पर हर जगह पानी-पानी दिखाई दे रहा है। यहां पर बचावकर्मियों को अपने काम को अंजाम देने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

विमान सेवा प्रभावित

तूफान की वजह से मनीला हवाईअड्डे पर 21 से ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। वहीं घरेलू उड़ानें प्रभावित हुई हैं। पोर्ट अधिकारियों के मुताबिक द्वीपसमूह के विभिन्न बंदरगाहों में 6,000 से अधिक यात्री फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: 'कंधार कांड' में हुई एक गलती का खामियाजा आज तक उठा रहा है भारत

यह भी पढ़ें: यरुशलम पर अमेरिका के खिलाफ वोटिंग का क्‍या पड़ेगा भारत पर प्रभाव, जानें 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।