Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वेस्ट बैंक में इजरायली सेना ने की गोलीबारी, तीन फिलिस्तीनी बंदूकधारियों को उतारा मौत के घाट

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Fri, 17 Jun 2022 10:05 AM (IST)

    Israel News वेस्ट बैंक में इजरायली सेना ने बंदूकधारियों पर गोलियां बरसाई हैं। सेना की गोलीबारी में तीन बंदूकधारी मारे गए हैं। बंदूकधारियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी थी। जिसके जवाब में सेना ने भी गोलियां चलाई।

    Hero Image
    इजरायली सैनिकों की गोलीबारी में तीन की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    रामल्ला, वेस्ट बैंक (रायटर्स)। इजरायली सेना के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में शुक्रवार को गोलीबारी हुई है। सेना ने गोलीबारी के दौरान तीन फिलिस्तीनी बंदूकधारियों को ढेर कर दिया है। इजरायल की सेना ने इसकी पुष्टि की है।

    सेना ने कहा कि जेनिन शहर के क्षेत्र में सैनिकों पर एक सड़क के किनारे एक वाहन में संदिग्धों ने गोलियां चलाईं। सेना ने कहा, 'वाहन के अंदर सशस्त्र हमलावरों ने अचानक सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में सेना ने भी हमलावरों पर गोलियां चलाई। फायरिंग के जवाब में तीन बंदूकधारी मारे गए।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कहा कि तीन लोग मारे गए हैं।