Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India-EU Joint Naval Exercise: आईएनएस सुमेधा ने पहले भारत-ईयू संयुक्त नौसेना अभ्यास में लिया भाग

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 11:41 PM (IST)

    आईएनएस सुमेधा ने 24 से 26 अक्टूबर तक पहले भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) संयुक्त नौसेना अभ्यास में भाग लिया। आईएनएस सुमेधा स्वदेश निर्मित नौसेना अपतटीय गश्ती पोत है। घाना के टेमा में दो चरणों में आयोजित अभ्यास में 24 अक्टूबर को समुद्री चरण और 25 व 26 अक्टूबर को बंदरगाह चरण हुए।

    Hero Image
    आइएनएस सुमेधा ने पहले भारत-ईयू संयुक्त नौसेना अभ्यास में लिया भाग। (फोटो- एपी)

    एएनआई, टेमा। आईएनएस सुमेधा ने 24 से 26 अक्टूबर तक पहले भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) संयुक्त नौसेना अभ्यास में भाग लिया। आईएनएस सुमेधा स्वदेश निर्मित नौसेना अपतटीय गश्ती पोत है। घाना के टेमा में दो चरणों में आयोजित अभ्यास में 24 अक्टूबर को समुद्री चरण और 25 व 26 अक्टूबर को बंदरगाह चरण हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-यूरोपीय संघ का संयुक्त नौसेना अभ्यास

    भारतीय नौसेना ने एक्स पोस्ट में कहा कि पहले भारत- यूरोपीय संघ संयुक्त नौसेना अभ्यास और भारत से 12,000 नाटिकल मील (22,200 किमी) दूर गिनी की खाड़ी में आईएनएस सुमेधा की भागीदारी नौसेना की बढ़ी पहुंच और स्थिरता का प्रमाण है। समुद्री चरण में संचार अभ्यास, समुद्र डकैती रोधी और क्रॉस डेक हेलीकॉप्टर संचालन जैसे हवाई और सतही अभ्यास किए गए।

    यह भी पढ़ेंः आठ महीनों में सेना ने घुसपैठ कर रहे 27 आतंकियों को किया ढेर, SSP बोले- 'कुपवाड़ा बना जन्नत की हूरों से मिलने का दरवाजा'

    पेशेवर तरीकों का आदान प्रदान

    वहीं, बंदरगाह चरण में क्रॉस डेक दौरे, पेशेवर तरीकों के आदान-प्रदान, आपस में जानकारी साझा करना और भारतीय और यूरोपीय संघ की नौसेनाओं के बीच सर्वोत्तम तरीकों के आदान-प्रदान के लिए आकस्मिकताओं पर चर्चा जैसी व्यापक गतिविधियां शामिल रहीं। समुद्र में संयुक्त अभ्यास और बंदरगाह में पेशेवर तरीकों के आदान-प्रदान ने गिनी की खाड़ी में समुद्री संचालन करने के लिए अंतरसंचालनीयता को बढ़ाया।

    यह भी पढ़ेंः चीन ने LAC पर सालभर में बढ़ाई सैनिकों की तैनाती, लद्दाख-डोकलाम के पास लगातार सड़कें, हेलीपैड बना रहा ड्रैगन

    comedy show banner