Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब इंडोनेशिया की सोशल मीडिया सेलिब्रिटी का Private Video लीक, चर्चाओं ने पकड़ा जोर

    By Jagran News Edited By: Jagran News Network
    Updated: Fri, 15 Nov 2024 01:29 PM (IST)

    इंडोनेशियाई ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग क्षेत्र की मशहूर हस्ती लिडिया ओनिक का एक कथित निजी वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना पाकिस्तानी टिकटॉकर इम्शा रहमान और मिनाहिल मलिक से जुड़े इसी तरह के विवादों के बाद हुई है। इस वीडियो के सामने आने के बाद मशहूर हस्ती लिडिया ओनिक को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    Hero Image
    इंडोनेशिया की सोशल मीडिया सेलिब्रिटी का Private Video लीक

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: इंडोनेशिया की ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग क्षेत्र की प्रमुख हस्ती के तौर पर पहचान रखने वाली लिडिया ओनिक का कथित एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 12 मिनट से ज्यादा के इस वीडियो में दिखाई दे रही महिला लिडिया ओनिक से मिलती-जुलती लग रही है। हालाँकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह वास्तव में लिडिया हैं या नहीं. वायरल हो रहे वीडियो ने नई चर्चाओं को जन्म दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेजी से शेयर हो रहा प्राइवेट वीडियो

    लिडिया ओनिक के लीक वीडियो की सच्चाई जानने के लिए लोग ऑनलाइन जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे ऑनलाइन सर्च में उछाल आया है। वायरल वीडियो के लिंक तेजी से सोशल मीडिया तेजी शेयर हो रहे हैं। लिडिया ओनिक को गेमिंग क्षेत्र की दुनिया में लिडिया सेतियावान के नाम से भी जाना जाता है।

    दरअसल, लिडिया ओनिक पेशे से एक मशहूर गेमर और कंटेंट क्रिएटर हैं। लिडिया ओनिक ONIC Esports की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर ई-स्पोर्ट्स की दुनिया में अच्छी पहचान है। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इसी के साथ ओनिक अपने गेमिंग कौशल और कंटेंट के लिए मशहूर हैं। कथित प्राइवेट वीडियो के लीक होने की खबर ने लोगों का ध्यान उनकी निजी ज़िंदगी की ओर मोड़ दिया है। इस वायरल हो रहे वीडियो के कारण उनको निजी और अपने प्रोफेशनल जिंदगी में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    एक हफ्ते में तीसरी घटना

    लिडिया ओनिक के साथ की ये घटना पाकिस्तानी टिकटॉकर इम्शा रहमान और मिनाहिल मलिक से जुड़े इसी तरह के विवादों के बाद हुई है।  इन दोनों टिकटॉकर के निजी वीडियो भी इंटरनेट पर हाल के हफ्तों में वायरल हुए थे। जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थी। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने तमाम प्रकार के कमेंट किए थे।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक-टॉक पर मशहूर इम्शा रहमान को ऐसे वीडियो सामने आने के बाद काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वहीं, 22 वर्षीय पाकिस्तानी टिकटॉकर इम्शा रहमान निजता के उल्लंघन का शिकार हो गई। हालांकि, अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इंफ्लूएंसर इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई की या नहीं की। इस घटना के सामने आने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया था। इस फैसले के पीछे की वजह उन्होंने नकारात्मक टिप्पणियों की भारी बाढ़ को बताया था।

    ठीक इसी तरीके से पाकिस्तानी इंफ्लूएंसर मिनाहिल मलिक पर भी अपने प्रेमी के साथ एक अंतरंग वीडियो लीक करने के आरोप लगे। लेकिन इस आरोप का मलिक ने खंडन किया था। इस वायरल वीडियो को लेकर मलिक ने संघीय जांच एजेंसी (FIA) में शिकायत भी दर्ज कराई है।