Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BRICS का हुआ विस्तार, एशिया के इस देश को मिली सदस्यता

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 07 Jan 2025 05:00 AM (IST)

    इंडोनेशिया को ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बना लिया गया है। ब्रिक्स का गठन 2009 में ब्राजील रूस भारत और चीन द्वारा किया गया था। पिछले वर्ष इस संगठन का विस्तार करके इसमें ईरान मिस्र इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात को भी शामिल कर लिया गया। सऊदी अरब को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है लेकिन उसने अभी तक ऐसा नहीं किया है।

    Hero Image
    इंडोनेशिया को ब्रिक्स के पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल कर लिया गया।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

    एपी, साओ पाओलो। इंडोनेशिया को विकासशील देशों के संगठन ब्रिक्स के पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल कर लिया गया है। समूह के अध्यक्ष ब्राजील ने सोमवार को यह घोषणा की। ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इंडोनेशिया की उम्मीदवारी को अगस्त 2023 में ब्रिक्स नेताओं द्वारा समर्थन दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्राजील सरकार ने किया स्वागत

    हालांकि, दुनिया के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले देश ने पिछले साल अपनी नव निर्वाचित सरकार के गठन के बाद ही औपचारिक रूप से संगठन में शामिल होने का विकल्प चुना। ब्राजील सरकार ब्रिक्स में इंडोनेशिया के प्रवेश का स्वागत करती है।

    साल 2009 में हुआ था ब्रिक्स का गठन

    बताते चलें, ब्रिक्स का गठन 2009 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन द्वारा किया गया था। 2010 में दक्षिण अफ्रीका को इसमें शामिल किया गया। पिछले वर्ष इस संगठन का विस्तार करके इसमें ईरान, मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात को भी शामिल कर लिया गया। सऊदी अरब को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है, लेकिन उसने अभी तक ऐसा नहीं किया है।

    यह भी पढ़ें: Justin Trudeau: ट्रूडो के इस्तीफे के बाद कौन संभालेगा कनाडा की सत्ता, ये तीन नाम सबसे आगे; लिस्ट में एक भारतवंशी भी