Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Sri Lankan Tamil: संयुक्त राष्ट्र में श्रीलंका पर आए प्रस्ताव से दूर रहा भारत, UNHRC ने लगाई सहमति की मुहर

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Fri, 07 Oct 2022 04:30 AM (IST)

    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने श्रीलंका के संबंध में आए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इसमें श्रीलंका में रहने वाले तमिलों के कल्याण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने जवाबदेही तय करने और मानवाधिकारों का पालन के प्रविधान तय किए गए हैं।

    Hero Image
    श्रीलंका पर आए प्रस्ताव से दूर रहा भारत

    जिनेवा, प्रेट्र: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने श्रीलंका के संबंध में आए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इसमें श्रीलंका में रहने वाले तमिलों के कल्याण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने, जवाबदेही तय करने और मानवाधिकारों का पालन के प्रविधान हैं। श्रीलंका से इन प्रविधानों को लागू करने के लिए कहा गया है। भारत ने इस प्रस्ताव से संबंधित मतदान में भाग नहीं लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रस्ताव के समर्थन में मतदान

    47 सदस्यों वाली परिषद में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी समेत 20 सदस्य देशों ने प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया, जबकि चीन और पाकिस्तान सहित सात देशों ने प्रस्ताव के विरोध में मत दिया। भारत, जापान, नेपाल और कतर सहित 20 देश मतदान से दूर रहे। मतदान से पूर्व हुई चर्चा में भारत ने श्रीलंका सरकार से तमिलों के कल्याण के लिए पूर्व में किए गए वादों को पूरा करने का अनुरोध किया।

    आतंकियों से अफ्रीका की संपदा बचाएं

    संयुक्त राष्ट्र पहुंचे भारतीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने अफ्रीकी महाद्वीप की प्राकृतिक संपदा आतंकी संगठनों से बचाने की अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है। सुरक्षा परिषद में उन्होंने कहा, अफ्रीका में मौजूद संपदा से आतंकी संगठन खुद को मजबूत कर रहे हैं। इसके बाद वे पूरी दुनिया में हिंसा और आतंक फैला रहे हैं। उन पर अफ्रीका में ही रोक लगाई जानी चाहिए। इसमें पूरी दुनिया का कल्याण निहित है।