Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    India Sri Lanka: श्रीलंका ने अपने जल क्षेत्र में 10 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार; एक हफ्ते में दूसरी घटना

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 15 Jan 2024 05:15 PM (IST)

    श्रीलंका ने अपने जल क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध शिकार करने के आरोप में 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों की नावों को भी जब्त कर लिया। मछुआरों को पकड़े जाने की घटना दो दिन पहले की है। श्रीलंका ने एक आधिकारिक बयान जारी करके में सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

    Hero Image
    श्रीलंका ने शनिवार को 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया था (फाइल फोटो)

    पीटीआई, कोलंबो। श्रीलंका ने अपने जल क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध शिकार करने के आरोप में 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों की नावों को भी जब्त कर लिया। मछुआरों को पकड़े जाने की घटना दो दिन पहले की है। श्रीलंका ने एक आधिकारिक बयान जारी करके में सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका नौसेना ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि मछुआरों को रविवार को जाफना के प्वाइंट पेड्रो के उत्तर से गिरफ्तार किया गया और उनके ट्रॉलर को जब्त कर लिया गया। बयान में कहा गया है कि पकड़े गए दस मछुआरों को कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए मैलाडी मत्स्य निरीक्षक (Fisheries Inspector) को सौंप दिया जाएगा।

    श्रीलंका ने शनिवार को 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया था

    इससे पहले शनिवार को श्रीलंका जल क्षेत्र में कथित तौर से अवैध शिकार करने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया था। श्रीलंका नेवी ने मछुआरों के तीन ट्रॉलर भी जब्त कर लिए थे।

    भारत-श्रीलंका के बीच संबंधों में मछुआरों का मुद्दा विवादास्पद

    बता दें कि मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा बना रहा है। यहां तक कि श्रीलंका की नौसेना ने पाल्क स्ट्रेट में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया।

    श्रीलंका ने 2023 में 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

    दरअसल, पाल्क स्ट्रेट भारत के तमिलनाडु राज्य को श्रीलंका से अलग करता है। यह क्षेत्र दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने की जगह है। एकेले साल 2023 में श्रीलंका नेवी ने श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अवैध शिकार के आरोप में 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और 35 नौकाओं को जब्त कर लिया।

    ये भी पढ़ें: Volcano Erupts in Iceland: आइसलैंड में फटा ज्वालामुखी, शहर की तरफ बढ़ रहा है बहता हुआ लावा