Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौजूदा समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत समेत दो अन्‍य देशों की वर्चुअल बैठक

    By Ramesh MishraEdited By:
    Updated: Fri, 06 Aug 2021 08:40 PM (IST)

    भारत श्रीलंका और मालदीव के बीच पहली बार उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की वर्चुअल बैठक हुई। बुधवार को हुई बैठक का लक्ष्य समुद्री एवं तीनों देशों के बीच सुरक्षा मामलों पर करीबी सहयोग तैयार करना था।यह बैठक श्रीलंकाई सेना प्रमुख एलएचएससी सिल्वा की अध्यक्षता में हुई।

    Hero Image
    भारत-श्रीलंका और मालदीव ने की सुरक्षा सलाहकार स्तर की वर्चुअल बैठक। फाइल फोटो।

    कोलंबो, एजेंसी। भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच पहली बार उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की वर्चुअल बैठक हुई। बुधवार को हुई बैठक का लक्ष्य समुद्री एवं तीनों देशों के बीच सुरक्षा मामलों पर करीबी सहयोग तैयार करना था। यह बैठक श्रीलंकाई सेना प्रमुख एलएचएससी सिल्वा की अध्यक्षता में हुई। भारत के उप एनएसए पंकज सरन और मालदीव के एनएसए कार्यालय के सचिव ऐशाथ नूशिन वाहिद ने बैठक में भाग लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांग्लादेश, मारीशस और सेसेल्स पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। बैठक में कोलंबो सुरक्षा कान्क्लेव के तहत सहयोग के चार स्तंभों की पहचान की गई। इसमें समुद्री संरक्षा और सुरक्षा, आतंकवाद एवं कट्टरपंथ, तस्करी एवं संगठित अपराध और साइबर सुरक्षा शामिल हैं।बैठक के दौरान भारत, श्रीलंका और मालदीव ने क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग एवं समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। तीनों देशों ने सहयोग के लिए विशेष प्रस्ताव पर भी चर्चा की ओर नियमित संवाद, संयुक्त अभ्यास, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण गतिविधि आयोजित करने का फैसला किया।

    गत वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मालदीव के रक्षा मंत्री मरिया दीदी से मुलाकात की थी और हिंद महासागर में प्रमुख द्वीप राष्ट्र के साथ द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा बनाने पर सौहार्दपूर्ण और विस्तृत चर्चा की थी। दीदी के साथ डोभाल की वार्ता भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच श्रीलंका की राजधानी में आयोजित त्रिपक्षीय समुद्री वार्ता का हिस्सा थी। श्रीलंका, भारत और मालदीव के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग पर चौथी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार त्रिपक्षीय बैठक की मेजबानी किया था। बैठक छह साल बाद हो रही थी। आखिरी बैठक 2014 में नई दिल्ली में हुई थी।

    मालदीव में भारत के उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा था कि मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी ने एनएसए अजीत डोभाल से भारत और मालदीव के बीच रक्षा और सुरक्षा में द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा बनाने पर एक सौहार्दपूर्ण और विस्तृत चर्चा की।' तीन देशों ने क्षेत्र में वर्तमान समुद्री सुरक्षा वातावरण का जायजा लिया और समुद्री जागरूकता, मानवीय सहायता और आपदा राहत, संयुक्त अभ्यास, क्षमता निर्माण, समुद्री सुरक्षा और खतरे, समुद्री प्रदूषण के क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर चर्चा की थी।