Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-पाकिस्तान में सीजफायर पर बनी सहमति, अमेरिका और बांग्लादेश के अलावा विदेशी नेताओं ने क्या-क्या कहा

    Updated: Sat, 10 May 2025 10:52 PM (IST)

    भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का एलान हो गया है। आज शाम 5 बजे से युद्धविराम की शुरुआत हो गई। दोनों देशों में सीजफायर को लेकर बात बनी है। इस महत्वपूर्ण ...और पढ़ें

    Hero Image
    भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी रोकने पर सहमति के बाद विश्व की प्रतिक्रिया। (फोटो-रॉयटर्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का एलान हो गया है। आज शाम 5 बजे से युद्धविराम की शुरुआत हो गई। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने यह जानकारी दी है। दोनों देशों के DGMO (Director General Of Military Operations) वार्ता के बाद युद्ध विराम पर सहमति जताई गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के समाप्त होने के बाद कई देशों के बड़े दिग्गजों की टिप्पणी सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति, अमेरिकी देश मंत्री मार्को रुबियो, बांग्लादेश समेत कई देशों के नेताओं ने इस मुद्दे पर अपनी टिप्पणी की है। आईए आपको बताते हैं किसने क्या कहा?

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की वार्ता के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य ज्ञान और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्या कहा?

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक पोस्ट में इस मुद्दे पर कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गई हैं और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं।

    बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस ने क्या कहा?

    बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने कहा कि मैं भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमत होने और बातचीत में शामिल होने के लिए तहे दिल से सराहना करता हूं। बांग्लादेश कूटनीति के माध्यम से मतभेदों को सुलझाने के लिए हमारे दोनों पड़ोसियों का समर्थन करना जारी रखेगा।

    यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कालास ने कही ये बात

    वहीं, यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कालास ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच घोषित युद्ध विराम तनाव कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका सम्मान सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए। यूरोपीय संघ क्षेत्र में शांति, स्थिरता और आतंकवाद विरोधी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।