Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Mine Collapse: वेनेजुएला में अवैध सोने की खदान ढही, हादसे में 14 लोगों की मौत; दर्जनों के फंसे होने की आशंका

    By Agency Edited By: Amit Singh
    Updated: Thu, 22 Feb 2024 07:12 AM (IST)

    वेनेजुएला में अवैध रूप से संचालित सोने की खदान ढहने से करीब 14 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। साथ ही बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आधिकारिक बयानों के मुताबिक खदान के अंदर कितने लोग अभी दबे हुए हैं इसके बारे में सटीक जानकारी देना अभी संभव नहीं है।

    Hero Image
    वेनेजुएला में अवैध सोने की खदान ढही। (सोर्स- एपी)

    एपी, वेनेजुएला। वेनेजुएला में अवैध रूप से संचालित सोने की खदान ढहने से करीब 14 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। साथ ही बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आधिकारिक बयानों के मुताबिक खदान के अंदर कितने लोग अभी दबे हुए हैं, इसके बारे में सटीक जानकारी देना अभी संभव नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौके से 14 शव बरामद

    घटना को लेकर दिए गए आधिकारिक बयान में बताया गया है कि मौके से अब तक करीब 14 शवों को बाहर निकाला गया है। वहीं करीब 11 लोग घायल हैं। हादसे के तुरंत बाद से राहत एंव बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था, जो अभी भी जारी है।

    दीवार गिरने के कारण हुआ हादसा

    यह दुर्घटना बुल्ला लोका नाम की अवैध खदान में एक दीवार गिरने के कारण हुई है। यह खदान एक ऐसे दुर्गम इलाके में हैं, जहां केवल घंटों की नाव की सवारी से पहुंचा जा सकता था। अंगोस्टूरा के मेयर योर्गी अर्सिनेगा ने देर रात बताया कि हादसे में मारे जाने वालों की संख्या दर्जनों में हो सकती है। हादसे का शिकार लोगों के परिजन आस-पास के इलाकों में लगातार जमा हो रहे हैं।

    गौरतलब है कि वेनेजुएला की सरकार ने 2016 में अपने तेल उद्योग के साथ-साथ नए राजस्व जोड़ने के लिए देश के मध्य तक फैले एक विशाल खनन विकास क्षेत्र की स्थापना की। तब से, उस क्षेत्र के भीतर और बाहर सोने, हीरे, तांबे और अन्य खनिजों के खनन कार्य तेजी से बढ़े हैं। कई खदानें कानून को हाशिये पर रखकर संचालित होती हैं। वे आम वेनेज़ुएलावासियों को नौकरियां देते हैं, लेकिन स्थितियां गंभीर हैं।