Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ्रांस का दरिंदा पति: 10 साल तक पत्नी से 50 लोगों से करवाता रहा दु्ष्कर्म, अब कोर्ट में स्वीकारा अपराध

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Tue, 17 Sep 2024 10:41 PM (IST)

    एक फ्रांसीसी शख्स ने अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर 50 से अधिक अन्य लोगों के साथ दुष्कर्म करवाया। 71 वर्षीय आरोपित का नाम डोमिनिक पेलिकाट है। वहीं अब अपनी पहली गवाही में डोमिनिक ने अपने खिलाफ सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट में कहा कि मैं इस कमरे में मौजूद अन्य लोगों की तरह ही दुष्कर्मी हूं।

    Hero Image
    फ्रांस में 50 लोगों से पत्नी का दुष्कर्म कराने वाले पति ने अपराध स्वीकारा

     एपी, एविग्नन (फ्रांस)। दक्षिण फ्रांस में एक दशक तक पत्नी को नशीला पदार्थ देने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के लिए दर्जनों पुरुषों को बुलाने के बहुचर्चित मामले के आरोपित के खिलाफ मुकदमा शुरू हो गया है।

    आरोपित पति ने मंगलवार को कोर्ट में स्वीकार किया है कि वह दुष्कर्मी है। 71 वर्षीय आरोपित का नाम डोमिनिक पेलिकाट है। अपनी पहली गवाही में डोमिनिक ने अपने खिलाफ सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया है।

    15 ने दुष्कर्म की बात स्वीकार की

    उन्होंने महिला और उसके तीन बच्चों से माफी की गुहार लगाई है।पेलिकाट समेत 50 लोगों पर महिला से दुष्कर्म का आरोप है। उसने कोर्ट में कहा कि मैं इस कमरे में मौजूद अन्य लोगों की तरह ही दुष्कर्मी हूं। गौरतलब है कि 50 आरोपितों में से केवल 15 ने दुष्कर्म की बात स्वीकार की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपी अपनी पत्नी से खुश नहीं था

    पेलिकाट ने अपनी पूर्व पत्नी के बारे में कहा कि वह इसकी हकदार नहीं थी। मैं उसके साथ बहुत खुश था। वहीं, महिला ने कहा कि मेरे लिए यह सुनना मुश्किल है। 50 साल तक मैं एक ऐसे आदमी के साथ रही, जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कर सकता है।