Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमैका में तबाही मचाने के बाद मेक्सिको की ओर बढ़ रहा तूफान बेरिल, पर्यटकों को किया गया आगाह

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 05 Jul 2024 06:20 AM (IST)

    मेक्सिको की नौसेना ने टुलम में गश्त की और पर्यटकों को तूफान को लेकर आगाह किया। तूफान का केंद्र गुरुवार सुबह मेक्सिको के टुलम से लगभग 800 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में था। 205 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से निरंतर हवाएं चल रही थीं और यह 32 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा था। नाइटलाइफ हॉटस्पॉट में पर्यटक अब भी मौजूद हैं।

    Hero Image
    जमैका में तबाही मचाने के बाद मेक्सिको की ओर बढ़ रहा तूफान बेरिल

     एपी, प्लाया डेल कारमेन। जमैका और पूर्वी कैरेबियन में तबाही मचाने के बाद तूफान बेरिल अब मेक्सिको की ओर बढ़ रहा है। तूफान की भयावहता इसी से समझी जा सकती है कि इसके सामने जमैका में छतें तक नहीं टिकीं। केमैन द्वीप की ओर बढ़ने से पहले सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में कुछ द्वीपों पर बड़ी संख्या में घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तूफान को देखते हुए मेक्सिको के कैरेबियाई तट पर अस्थायी आश्रय स्थल तैयार किए गए हैं। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। लेकिन प्लाया डेल कारमेन और टुलम जैसे नाइटलाइफ हॉटस्पॉट में पर्यटक अब भी मौजूद हैं।

    पर्यटकों को तूफान को लेकर आगाह किया

    मेक्सिको की नौसेना ने टुलम में गश्त की और पर्यटकों को तूफान को लेकर आगाह किया। तूफान का केंद्र गुरुवार सुबह मेक्सिको के टुलम से लगभग 800 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में था। 205 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से निरंतर हवाएं चल रही थीं और यह 32 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा था।

    मेक्सिको की ओर जाने की आशंका

    अनुमान लगाया गया है कि बेरिल शुक्रवार के शुरुआती घंटों में टुलम के दक्षिण में लैगून और मैंग्रोव के एक कम आबादी वाले क्षेत्र में टकराएगा। फिर इसके युकाटन प्रायद्वीप को पार करने और मेक्सिको की खाड़ी पर मजबूत होकर टेक्सास सीमा के पास मेक्सिको के उत्तरपूर्वी तट पर टकराने की ओर जाने की आशंका है।