हांगकांग में खुदाई के दौरान जमीन से निकला 450 किलो का अमेरिकी बम, मचा हड़कंप
हांगकांग में एक आवासीय और व्यवसायिक परियोजना की खुदाई के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के समय का 450 किलो का बम मिलने से हड़कंप मच गया। बम की खबर मिलते ही लगभग 6000 लोगों को रातों-रात इलाका खाली करने का आदेश दिया गया। पुलिस के अनुसार बम 1.5 मीटर लंबा था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हांगकांग में एक आवासीय और व्यवसायिक परियोजना की खुदाई के दौरान बम 450 किलो का बम मिलने से हड़कंप मच गया। अमेरिकन मेड यह बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय का है। बम की खबर मिलने के बाद शहर को रातों-रात खाली कराया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एंडी चान टिन-चू ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, "हमने इस वस्तु के द्वितीय विश्व युद्ध के समय के बम होने की पुष्टि की है। इसके हाई रिस्क को देखते हुए अधिकारियों ने लगभग 1,900 घरों, लगभग 6,000 लोगों को खाली करने का आदेश दिया है।"
खुदाई को दौरान निकला 450 किलो का बम
पुलिस ने कहा कि बम 1.5 मीटर लंबा था और इसका वजन लगभग 1,000 पाउंड (450 किलोग्राम) था। यह निर्माण कार्य की खुदाई के दौरान मिला था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस शहर पर जापानी सेना का कब्जा था, जिससे यह मित्र देशों के हवाई हमलों का लगातार निशाना बना रहा।
उन्होंने कहा कि शहर के नीचे कई बिना फटे बम दबे हुए हैं, जो कभी-कभी निर्माण कार्य के दौरान फिर से निकल आते हैं। ये 450 किलोग्राम का बम हांगकांग के युद्धकालीन अतीत की एक याद दिलाता है, जबकि आधुनिक शहर का विस्तार और पुनर्विकास जारी है।
2018 में भी मिला था ऐसा ही बम
2018 की शुरुआत में, वान चाई जिले में एक ऐसा ही बम मिला था, जिसके बाद 1,200 लोगों को वहां से निकालना पड़ा था। इस दौरान लोगों को निकालने में लगभग 20 घंटे लगे थे। जून में, द्वितीय विश्व युद्ध के तीन बिना फटे अमेरिकी बम मिलने के बाद, जर्मनी के कोलोन शहर के केंद्र से 20,000 से ज्यादा लोगों को शहर से दूर हटाया गया था।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- 11 मिनट, 7 धमाके और 189 मौतें; 2006 में कैसे दहली थी मायानगरी? 19 साल बाद भी इंसाफ की दरकार
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।