विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हांगकांग ने एयर इंडिया और विस्तारा की उड़ानों पर आज से लगाई रोक, 30 अक्टूबर तक रहेगा प्रतिबंध

By Pooja SinghEdited By:
Published: Sat, 17 Oct 2020 08:30 AM (IST)

हांगकाग ने एयर डंडिया और विस्तारा की उड़ानों पर आज से रोक लगा दी है। 30 अक्टूबर तक यह प्रतिबंध ...और पढ़ें

हांगकांग ने एयर इंडिया और विस्तारा की उड़ानों पर आज से लगाई रोक।
हांगकांग ने एयर इंडिया और विस्तारा की उड़ानों पर आज से लगाई रोक।

हांगकांग, प्रेट्र। कुछ यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हांगकांग ने एयर इंडिया और विस्तारा की उड़ानों पर 17 से 30 अक्टूबर तक रोक लगा दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोरोना पॉजिटिव यात्री मिलने के बाद हांगकांग सरकार ने तीसरी बार एयर इंडिया की उड़ानों पर रोक लगाई है। इससे पहले यह रोक 20 सितंबर से तीन अक्टूबर और 18 से 31 अगस्त तक लगाई गई थी।

पहले भी लगाई थी रोक

कोरोना संकट के समय हांगकांग ने विस्तार की उड़ानों पर पहली बार रोक लगाई है। बता दें कि जुलाई में जारी किए गए नियमों के अनुसार, भारत से जाने वाले यात्रियों को हांगकांग में एंट्री केवल तभी मिल सकती है जब उनके पास कोरोना वायरस से संक्रमित नेगेटिव प्रमाणपत्र हो। यात्रा करने के लिए हांगकांग में सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हवाई अड्डे पर ही कोरोना वायरस का परीक्षण कराने की आवश्कता है।

एयर इंडिया ने दिया बयान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एअर इंडिया के प्रवक्ता ने न्यूज पीटीआई से बारे में बातचीत ती। प्रवक्ता ने बताया कि भारत से सिर्फ उन्हीं यात्रियों को यात्रा करने की परमिशन मिलेगी जो कोरोना संक्रमित नहीं होंगे। साथ ही सभी यात्रियों की अनिवार्य जांच भी होगी। उन्होंने कहा कि हांगकांग हवाई अड्डे पर 72 घंटे पहले की गई जांच से अलग परिणाम आ सकते हैं इसलिए एयर इंडिया यात्रियों की जांच के परिणामों की जांच के लिए जिम्मेदार नहीं है। 

विस्तारा एयरलाइन का नहीं आया फीडबैक

एअर इंडिया ने बताया कि कि 17 से 30 अक्टूबर के बीच केवल चार उड़ानें ही हांगकांग के लिए चलाया जाएगा। इसके तहत एयर इंडिया सभी नियमों का पालन कर रही है। इसके बारे में यात्रियों को जानकारी देने के लिए एयर इंडिया ने बवसाइट पर जानकारी दी है। वहीं विस्तार एयरलाइन की तरफ से इस पर अभी फीडबैक नहीं आया है।