Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hajj Yatra 2024: हज यात्रा के दौरान 645 लोगों की मौत; 60 से अधिक भारतीयों की गई जान; जानिए क्या है कारण

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 19 Jun 2024 08:30 PM (IST)

    Hajj Yatra 2024 भीषण गर्मी का कहर न केवल भारत बल्कि सऊदी अरब में भी पड़ रही है। चिलमिलाती धूप हज यात्रा कर रहे लोगों के लिए परेशान का सबब बनता जा रहा है। एपी एजेंसी के अनुसार बुधवार को लगभग 645 हज यात्रियों की मौत की पुष्टि की गई है । इसमें 60 से अधिक भारतीय भी शामिल है।

    Hero Image
    645 हज यात्रियों की मौत (Image: Reuters)

    एपी/ रॉयटर्स, मक्का। Hajj Yatra 2024: भीषण गर्मी और चिलमिलाती धूप के बीच हज यात्रियों की मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। हीटस्ट्रोक के कारण अब तक 645 यात्रियों की मौत हो गई है। इसमें 60 से अधिक भारतीय भी शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, सऊदी अरब ने तीर्थयात्रा के दौरान हुई भीषण गर्मी के कारण मरने वालों की संख्या पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, मक्का के अल-मुआइसम पड़ोस में आपातकालीन परिसर में सैकड़ों लोग अपने लापता परिवार के सदस्यों की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश में कतार में खड़े हुए है। 

    68 भारतीयों की मौत

    सऊदी अरब में एक राजनयिक ने बताया कि 'हमने करीब 68 लोगों की मौत की पुष्टि की है... कुछ की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है और हमारे साथ कई बुजुर्ग तीर्थयात्री भी थे। कुछ की मौत मौसम की वजह से हुई है, ऐसा हमारा अनुमान है।'

    पांच दिवसीय हज के दौरान कम से कम 645 लोगों की जान गई है। पहले से ही, कई देशों ने कहा है कि उनके कुछ तीर्थयात्रियों की मौत मक्का के पवित्र स्थलों पर पड़ने वाली गर्मी के कारण हुई, जिसमें जॉर्डन और ट्यूनीशिया भी शामिल हैं। 

    शैतान को पत्थर मारते हुए बेहोश हुए लोग

    सऊदी नेशनल सेंटर फॉर मेटेरोलॉजी के अनुसार, मंगलवार को मक्का और शहर के आसपास के पवित्र स्थलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस (117 डिग्री फ़ारेनहाइट) तक पहुंच गया। शैतान को प्रतीकात्मक रूप से पत्थर मारने की कोशिश करते समय कुछ लोग बेहोश भी हुए। 

    यह भी पढ़ें: Hajj Pilgrims Death: मक्का में भीषण गर्मी का कहर, 600 से अधिक हज यात्रियों की गई जान

    यह भी पढ़ें: हज की अंतिम रस्म- मक्का में शैतान को पत्थर मारते हैं जायरीन, जानिए क्या है इसकी मान्यता (Photos)