विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस्लाम का कट्टर आलोचक, लड़कियों की करता था तस्करी; पढ़ें कौन है जर्मनी के क्रिसमस मार्केट में कार से लोगों को रौंदने वाला

Published: Sat, 21 Dec 2024 05:41 PM (IST)

Germany Christmas market Car attack video जर्मनी की क्रिसमस मार्केट में आज हुए हमले में पांच लोगों की मौत हो ...और पढ़ें

Germany Christmas market Car attack video जर्मनी में कार से हमला करने वाला आरोपी। (फोटो- सोशल मीडिया)
Germany Christmas market Car attack video जर्मनी में कार से हमला करने वाला आरोपी। (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. जर्मनी में क्रिसमस मार्केट में भीड़ पर चढ़ाई कार, 5 की मौत
  2. ड्राइवर गिरफ्तार, मार्केट में 400 मीटर अंदर तक कार दौड़ाता रहा
  3. आरोपित मनोरोग विशेषज्ञ है और दो दशकों से जर्मनी में रह रहा

डिजिटल डेस्क, बर्लिन। जर्मनी में क्रिसमस की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। मैगडेबर्ग स्थित क्रिसमस मार्केट में शुक्रवार शाम सात बजे के करीब उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक सउदी डाक्टर अपनी बीएमडब्ल्यू कार लेकर भीड़ में जा घुसा।

आरोपी ने खरीदारी कर रहे लोगों को कुचल दिया। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। कार की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई और 200 लोग घायल हो गए। 

कौन है आरोपी तालेब?

  • कार चालक की पहचान 50 वर्षीय सउदी अरब के रहने वाले तालेब अब्दुल जवाद के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मनोरोग विशेषज्ञ है और दो दशकों से जर्मनी में रह रहा है। हमले का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है।
  • एक सऊदी सूत्र ने बताया कि जर्मन अधिकारियों को हमलावर के बारे में चेतावनी दी गई थी। उसने अपने व्यक्तिगत एक्स अकाउंट पर चरमपंथी विचार पोस्ट किए थे।
  • वह जर्मनी की धुर दक्षिणपंथी अल्टरनेटिव फार जर्मनी पार्टी के प्रति सहानुभूति रखता है।

इस्लाम का कट्टर आलोचक, लड़कियों की करता था तस्करी 

द गार्जियन के अनुसार, तालेब पहले मुस्लिम था, जो अब इस्लाम का कट्टर आलोचक है। उसने हमले से ठीक पहले एक बीएमडब्ल्यू कार किराए पर ली थी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, तालेब पर सऊदी अरब में आतंकवाद फैलाने और मध्य पूर्व से यूरोपीय देशों में लड़कियों की तस्करी करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

40 की हालत गंभीर

इस घटना में एक बच्चा भी मारा गया। 40 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। आशंका है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। सऊदी अरब, ब्रिटेन, इटली, फ्रांस सहित विश्व के कई देशों के नेताओं ने हमले की निंदा की है।

मस्क ने जर्मन चांसलर के इस्तीफे की मांग की

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं। अरबपति एलन मस्क ने स्कोल्ज की आलोचना की और उनसे इस्तीफे की मांग की है।

2016 की यादें हुई ताजा

पुलिस ने बताया कि कार रुकने से पहले भीड़ को कुचलती हुई बाजार में करीब 400 मीटर तक अंदर चली गई। इस घटना ने 19 दिसंबर 2016 को बर्लिन में हुए हमले की यादें ताजा कर दीं, जब एक आरोपित ट्रक लेकर क्रिसमस मार्केट में घुस गया था।

उस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 70 से अधिक घायल हो गए थे। आरोपित इटली भाग गया था, जहां पुलिस ने उसे मार गिराया था। पुलिस ने विस्फोटक के संदेह में कार की जांच की, लेकिन ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हुआ। 

नोट- खबर में रायटर, द गार्जियन और बीबीसी के अनपुट का भी इस्तेमाल किया गया है।