विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

G20 Summit में यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने G19 राष्‍ट्राध्‍यक्षों से रूस युद्ध को लेकर की ये अपील

By Jagran NewsEdited By: Tilakraj
Published: Tue, 15 Nov 2022 12:12 PM (IST)

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की का कहना है कि जी20 शिखर सम्‍मेलन में मौजूद देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों को रूस पर ...और पढ़ें

खेरसान शहर यूक्रेन के कब्जे में आने के बाद सोमवार को राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यहां का दौरा किया
खेरसान शहर यूक्रेन के कब्जे में आने के बाद सोमवार को राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यहां का दौरा किया

यूक्रेन, रायटर। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जी20 शिखर सम्‍मेलन में मौजूद देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों से अपील की है कि रूस पर युद्ध समाप्‍त करने का दबाव बनाया जाए, ताकि शांति स्‍थापित हो सके। इससे हजारों लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्‍होंने कहा कि अब दक्षिणी शहर खेरसान में रूस की हार के बाद शांति स्‍थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए। हालांकि, जेलेंस्‍की ने यह भी साफ कर दिया कि जब तक यूक्रेन अपने कब्जे वाले सभी क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल नहीं कर लेता, तब तक लड़ाई जारी रहेगी।

Russia Ukraine War को अब रोका जाए

इंडोनेशिया के बाली में चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन में 'यूक्रेन पर रूस का आक्रमण' दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के बीच चर्चा का एक प्रमुख केंद्र है। भारत, अमेरिका, चीन और ब्रिटेन समेत कई देशों के प्रतिनिधि बाली में मौजूद हैं। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की इस सम्‍मेलन में वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। जेलेंस्‍की ने कहा, 'मेरा मानना है कि अब समय आ गया है, जब रूसी विनाशकारी युद्ध को रोका जाना चाहिए और रोका जा सकता है।'

G20 Summit में बोले जेलेंस्‍की- रिहा किए जाएं यूक्रेनी कैदी

जेलेंस्‍की ने रूस से यूक्रेन में मौजूद अपने सभी सैनिकों को वापस बुलाने और 'यूक्रेनी क्षेत्रीय अखंडता' को नुकसान न पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन अपनी संप्रभुता, क्षेत्र या स्वतंत्रता से समझौता नहीं करेगा। उन्होंने सभी यूक्रेनी कैदियों को रिहा करने का भी आह्वान किया।

China की Nuclear War को लेकर टिप्‍पणी का स्‍वागत

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सोमवार को मुलाकात के बाद कीव ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के खतरों की आलोचना करने वाली चीनी टिप्पणियों का भी स्वागत किया। व्हाइट हाउस ने G20 शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर इंडोनेशिया में बैठक के बाद कहा, 'दोनों नेताओं ने यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल या खतरे के अपने विरोध को रेखांकित किया है।' यूक्रेन युद्ध के बीच पहली बार अमेरिका और रूस के बीच उच्चस्तरीय वार्ता हुई है। सोमवार को यह वार्ता तुर्किये की राजधानी अंकारा में अमेरिका खुफिया संगठन सीआइए के प्रमुख विलियम बर्न्स और रूसी खुफिया संगठन की विदेश शाखा के प्रमुख सर्गेई नरीश्किन के बीच हुई। वार्ता में बर्न्स ने कहा कि यूक्रेन में रूस ने परमाणु हथियार का इस्तेमाल किया तो उसके गंभीर दुष्परिणाम होंगे। वार्ता से पहले ही बर्न्स ने स्पष्ट कर दिया था कि वह यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म कराने के लिए किसी समझौते पर वार्ता नहीं करेंगे।

खेरसान शहर यूक्रेन के कब्जे में आने के बाद सोमवार को राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यहां का दौरा किया। इस दौरान राष्ट्रगान के मौके पर वोलोदिमीर जेलेंस्की। उन्होंने जवानों से मुलाकात की और बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।