Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    France: पेरिस के रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, हमलावर ने तीन यात्रियों को चाकू से गोदा; आरोपी गिरफ्तार

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Sat, 03 Feb 2024 02:13 PM (IST)

    France फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक हमलावर ने कुछ लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में से दो को हल्की चोटें आई हैं जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालांकि उसकी जान को कोई खतरा नहीं है।

    Hero Image
    France: पेरिस के रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, हमलावर ने तीन यात्रियों को चाकू से गोदा; आरोपी गिरफ्तार (फोटो रायटर)

    रायटर, पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक हमलावर ने कुछ लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं।

    हमले में तीन लोग हुए घायल

    समाचार एजेंसी रायटर ने पुलिस के हवाले से बताया कि पेरिस के गारे डे ल्योन रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति द्वारा किए गए चाकू के हमले में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि लोगों पर ये हमला शनिवार सुबह किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमलावर के मकसद का नहीं चला पता

    पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में से दो को हल्की चोटें आई हैं, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालांकि, उसकी जान को कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने कहा कि हमलावर के मकसद का पता नहीं चल पाया है।

    पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने बताया कि उन्होंने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    एफिल टावर के पास राहगीरों को बनाया था निशाना

    बता दें कि गारे डे ल्योन पेरिस के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है। यह राजधानी को अन्य शहरों को जोड़ता है। हाल ही में, दिसंबर माह के दौरान एक व्यक्ति ने एफिल टावर के पास राहगीरों को निशाना बनाया था, जिसमें एक जर्मन पर्यटक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और दो अन्य घायल हो गए।

    यह भी पढ़ें- US ने लिया जॉर्डन हमले का बदला, इराक-सीरिया में 85 से अधिक ठिकानों पर एयर स्ट्राइक; बाइडन बोले- ये तो शुरुआत है

    यह भी पढ़ें- Pakistan: चुनाव से पहले एक बार फिर दहला पाकिस्तान, इलेक्शन कमीशन ऑफिस के बाहर ब्लास्ट; पार्किंग में रखा गया था IED