फ्रांस में दो दिन की हड़ताल पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स, टॉक्सिक मैनेजमेंट और स्टाफ की कमी को बनाया मुद्दा; कई फ्लाइट्स रद
फ्रांस में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स ने टॉक्सिक मैनेजमेंट और स्टाफ की कमी के कारण दो दिन की हड़ताल शुरू कर दी है जिससे यूरोप में हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है। गर्मियों में व्यस्त हवाई यातायात के बीच सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने यूनियन की मांगों को अस्वीकार कर दिया।

एएफपी, पेरिस। फ्रांस के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स ने टॉक्सिक मैनेजमेंट और स्टाफ की कमी को लेकर दो दिन की हड़ताल शुरू कर दी है। इससे यूरोप में हजारों लोगों की यात्रा प्रभावित हुई है। गर्मियों के वक्त में यूरोप का एयर ट्रैफिक सबसे व्यस्त रहता है। हड़ताल के परिणामस्वरूप फ्रांस में सैकड़ों उड़ानें रद कर दी गई हैं।
जानकार मानते हैं कि स्थिति शुक्रवार को और भी बदतर हो सकती है, क्योंकि इस दिन स्कूलों की छुट्टी हो जाएगी। सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एयरलाइंस से अपनी कुछ फ्लाइट्स रद करने को कहा है, जिससे ड्यूटी पर पर्याप्त कंट्रोलर मौजूद रहें।
यूनियन की मांग मानने से इनकार
फ्रांस के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर फिलिप टैबरोट ने यूनियन की मांगों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और कहा कि इससे कैरियर्स को लाखों यूरो का नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर बार हड़ताल के लिए ऐसी तारीख चुनना, जिससे पैसेंजर्स को सबसे अधिक परेशानी हो, यह सही तरीका नहीं है।
कंट्रोलर्स की हड़ताल को देखते हुए यूरोप की सबसे बड़ी एयरलाइन रयानएयर ने 170 फ्लाइट्स को रद कर दिया। इससे 30 हजार यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। एयरलाइन से कहा कि इससे प्रभावित कई यात्री ऐसे भी थे, जिन्हें न फ्रांस जाना था और न ही वह फ्रांस से उड़ान भर रहे थे। बल्कि वह फ्रांस से एयरस्पेस से उड़ान भर रहे थे।
हड़ताल में करीब 1400 कर्मचारी शामिल हुए, जिसमें 270 एयर ट्रैफिक कंट्रोलर थे। ल्योन और मार्सिले सहित दक्षिण के शहरों में 30 प्रतिशत उड़ानें रद कर दी गईं। सिविल एविएशन अथॉरिटी ने फ्लाइट्स की संख्या 40 फीसदी तक कम करने का आदेश दिया है। कई यात्रियों ने हड़ताल को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।