Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Terry Gou: फॉक्सकॉन के संस्थापक टेरी गौ ताइवान के राष्ट्रपति पद की दौड़ में हुए शामिल, अपने नाम का किया एलान

    By Jagran NewsEdited By: Babli Kumari
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 10:53 AM (IST)

    Terry Gou As President Candidate फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप के संस्थापक (Foxconn Technology Group founder) टेरी गौ (Terry Gou) ने सोमवार को घोषणा की कि वह 2024 में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में ताइवान के राष्ट्रपति पद ( president of Taiwan as an independent candidate) के लिए चुनाव लड़ेंगे। टेरी गौ ने अपने नाम का एलान खुद किया है। वह 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।

    Hero Image
    फॉक्सकॉन के संस्थापक टेरी गौ ताइवान के राष्ट्रपति पद की दौड़ में हुए शामिल (जागरण ग्राफिक्स)

    ताइपेई, ऑनलाइन डेस्क। ताइवान में अगले साल जनवरी में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। जिसे देखते हुए फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप के संस्थापक टेरी गौ ने सोमवार को घोषणा की कि वह 2024 में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में ताइवान के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। टेरी गौ पिछले कई सालों से इस स्व-शासित द्वीप के नेता बनने की रुचि रखते हैं। टेरी गौ को राष्ट्रपति बनने के लिए लगभग 290,000 मतदाताओं के हस्ताक्षर सुरक्षित करने की आवश्यकता होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले साल होने वाले इस चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए कई दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। इन दावेदारों की सूची में ताइवान के उपराष्ट्रपति लाई चिंग-ते पहले ही अपने नाम की घोषणा कर चुके हैं। लाई चिंग-ते राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के सदस्य हैं और 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए वर्तमान दावेदार हैं।

    आइए जानते हैं कौन हैं टेरी गौ, जिन्होंने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए पेश की है अपनी दावेदारी- 

    1- टेरी गौ ताइवान के एक अरबपति व्यवसायी हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स के दुनिया के सबसे बड़े अनुबंध निर्माता - फॉक्सकॉन के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

    2. टेरी गौ ने इससे पहले 2016 में फॉक्सकॉन से इस्तीफा दे दिया था। टेरी ने राष्ट्रपति पद के लिए दौड़ने के लिए कुओमिन्तांग (KMT) में शामिल हो गए। हालांकि, वह चुनाव हार गए और कुओमितांग प्राइमरी में दूसरे स्थान पर रहे थे। 

    3. फॉक्सकॉन के संस्थापक गौ के अनुसार, उन्हें समुद्री देवी माजू ने सपने में राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के रूप में दावेदारी पेश करने का "निर्देश" दिया था। 

    4. टेरी गौ ने पहले ताइवान और फिर चीन से 'एक-चीन ढांचे के तहत' सीधी बातचीत फिर से शुरू करने का आह्वान किया है, जिसका अर्थ है कि ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा है।

    5. बताया जा रहा है कि टेरी गौ का अभियान धीमी गति से शुरू हुआ क्योंकि 20 जुलाई को ताइवान पब्लिक ओपिनियन फाउंडेशन द्वारा जारी एक सर्वेक्षण से पता चला कि केवल 15.2 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने उन्हें वोट दिया था।