Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस पहुंचीं ताइवान, चीन को बताया खतरा

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Wed, 17 May 2023 07:21 PM (IST)

    ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार को एक होटल में आयोजित प्रास्पेक्ट फाउंडेशन के कार्यक्रम में अपने संबोधन में चीन पर तंज कसते हुए लिज ट्रस ने कहा कि ये वे लोग हैं जो कहते हैं कि वे दूसरा शीत युद्ध नहीं चाहते हैं लेकिन यह हमारे हाथ में नहीं।

    Hero Image
    लिज ट्रस ने कहा- नौसेना की तैयारियों को खतरनाक स्थिति तक पहुंचाने के प्रयास में ड्रैगन

    ताइपे, एपी। ताइवान के दौरे पर पहुंचीं ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने बुधवार को चीन को पश्चिम के लिए आर्थिक और राजनीतिक खतरा बताया। मार्गेट थेचर द्वारा 1990 के दशक में ताइवान का दौरा करने के बाद लिज ट्रस ताइवान आने वाली पहली पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लिज ट्रस ने अपने संबोधन में चीन पर कसे तंज

    ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार को एक होटल में आयोजित प्रास्पेक्ट फाउंडेशन के कार्यक्रम में अपने संबोधन में चीन पर तंज कसते हुए लिज ट्रस ने कहा कि ये वे लोग हैं जो कहते हैं कि वे दूसरा शीत युद्ध नहीं चाहते हैं, लेकिन यह हमारे हाथ में नहीं है। उन्होंने कहा, चीन अपनी अपनी नौसेना की तैयारियों को खतरनाक स्थिति तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। यह शांति काल में किसी देश की सबसे बड़ी सैन्य तैयारी है।

    ताइवान के सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी पर लगाया आरोप

    इसके साथ ही ट्रस ने अपने उत्तराधिकारी ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के उस बयान की प्रशंसा की, जिसमें उन्होंने चीन को ब्रिटेन के लिए लंबे समय तक खतरा बताया था। वहीं, चीनी कैबिनेट के ताइवान मामलों के कार्यालय के प्रवक्ता माओ शिओगुआंग ने ताइवान के सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी पर आरोप लगाया कि वह ताइवानी जनता से वसूले टैक्स को चीन विरोधी राजनेताओं पर घूस के रूप में खर्च कर रही है।

    उल्लेखनीय है कि लोकतांत्रिक रूप से स्वशासित ताइवान पर चीन का अधिकार जताता है, जबकि ताइवान का कहना है वह कभी चीन का भाग नहीं रहा।