Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hajj 2024: पहली बार भारतीय हज यात्री हाईस्पीड ट्रेन से जाएंगे जेद्दा से मक्का, 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी यह ट्रेन

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Sun, 26 May 2024 06:51 PM (IST)

    Hajj 2024 सऊदी अरब में भारत के राजदूत सुहेल एजाज खान और कंसुलेट जनरल शाहिद आलम ने सऊदी अरब रेलवे के वाइस प्रेसिडेंट अल हरबी और अधिकारियों की मदद से भारतीय हजयात्रियों की सहूलियत के लिए यह कदम उठाया। परिवहन व हज मंत्रालय के अफसर रविवार को भारतीय हज यात्रियों को जेद्दा एयरपोर्ट से मक्का ले जाने वाली विशेष ट्रेन में उनके साथ गए।

    Hero Image
    भारतीय हज यात्री हाईस्पीड ट्रेन से जाएंगे जेद्दा से मक्का (फाइल फोटो)

    आइएएनएस, जेद्दा। एक ऐतिहासिक कदम के तहत भारतीय हज यात्रियों ने पहली बार जेद्दा एयरपोर्ट पहुंचने पर रविवार को मक्का जाने के लिए बसों के बजाय हारामेन हाईस्पीड ट्रेन से सफर किया। हजयात्रियों को यह सुविधा जेद्दा स्थित भारतीय कांसुलेट ने दिलवाई है। इसके लिए उसने संबंधित सऊदी प्रशासन का सहयोग लिया है। इस साल भारत से हज के लिए सऊदी अरब जाने वाले कुल हज यात्रियों का कोटा 1,75,025 निर्धारित किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सऊदी अरब में भारत के राजदूत सुहेल एजाज खान और कंसुलेट जनरल शाहिद आलम ने सऊदी अरब रेलवे के वाइस प्रेसिडेंट अल हरबी और अधिकारियों की मदद से भारतीय हजयात्रियों की सहूलियत के लिए यह कदम उठाया। परिवहन व हज मंत्रालय के अफसर रविवार को भारतीय हज यात्रियों को जेद्दा एयरपोर्ट से मक्का ले जाने वाली विशेष ट्रेन में उनके साथ गए।

    300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलगे ट्रेन 

    300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली इस ट्रेन से यात्रियों का अधिकाधिक समय बचने के साथ ही आरामदायक सफर का अनुभव हुआ। इस साल 32 हजार भारतीय हजयात्री इस विशिष्ट सेवा का आनंद उठाएंगे। भारतीय हज मिशन भारत की सीमाओं के बाहर सऊदी प्रशासन के सहयोग से चलाया जाने वाला सबसे बड़ा अभियान है।

    केरल राज्य के 278 भारतीय हजयात्री सऊदी के लिए हुए रवाना

    केरल राज्य के 278 भारतीय हजयात्री कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हज करने सऊदी अरब रवाना हो गए हैं। केरल से भी कोच्चि एयरपोर्ट से 278 हज यात्री रविवार की सुबह विमान से रवाना हो गए हैं। उन्हें सांसद बेनी बहानान और विधायक मोहम्मद मोहसिन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

    यह भी पढ़ें- Weather Update: राजस्थान में कहीं बरस रही आग तो कहीं झमाझम बारिश... कई जिलों में पारा 55 डिग्री के पार, IMD का अलर्ट जारी