Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Eiffel Tower Fire: एफिल टावर में लगी आग, 1200 पर्यटकों को निकाला गया

    Updated: Wed, 25 Dec 2024 02:30 AM (IST)

    पेरिस में एफिल टावर की एक लिफ्ट में मंगलवार को आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने के बाद एफिल टावर को तुरंत खाली करा लिया गया। रिपोर्टों के अनुसार अग्निशमन कर्मियों द्वारा स्थिति पर काबू करते हुए लगभग 1200 आगंतुकों को स्मारक से सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक आग पहली और दूसरी मंजिल के बीच लिफ्ट शाफ्ट में लगी।

    Hero Image
    पेरिस में एफिल टावर की एक लिफ्ट में मंगलवार को आग लग गई (फोटो- एएफपी)

     डिजिटल डेस्क, पेरिस। पेरिस में एफिल टावर की एक लिफ्ट में मंगलवार को आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने के बाद एफिल टावर को तुरंत खाली करा लिया गया। रिपोर्टों के अनुसार, अग्निशमन कर्मियों द्वारा स्थिति पर काबू करते हुए लगभग 1,200 आगंतुकों को स्मारक से सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, आग पहली और दूसरी मंजिल के बीच लिफ्ट शॉफ्ट में लगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच, आग पर काबू पाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन सेवाओं को तुरंत तैनात किया गया। यूरोन्यूज के सूत्रों के अनुसार, आग सुबह लगभग 10:30 बजे लिफ्ट के एक केबल के ज्यादा गर्म होने के कारण लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया है।

    ऑपरेशन के दौरान टावर पर जाने वाले लोगों की एंट्री प्रतिबंधित कर दी गई है। अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। पर्यटकों के आकर्षण और दुनिया के सबसे प्रसिद्ध टावरों में से एक में प्रतिदिन औसतन 15,000 से 25,000 पर्यटक आते हैं।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    comedy show banner
    comedy show banner