Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Israel: पूर्वी यरुशलम में फिर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, हमले में 2 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sat, 28 Jan 2023 03:27 PM (IST)

    इजरायल के शहर पूर्वी यरुशलम में शुक्रवार की घटना के बाद से दोबारा गोलीबारी हो गई है। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना शुक्रवार को हुई घटना के 1 दिन के समय के अंतर से भी कम समय में दोबारा हुई है। (फोटो- एजेंसी)

    Hero Image
    पूर्वी यूरुशलम में फिर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

    यरुशलम, एजेंसी। इजरायल के शहर पूर्वी यरुशलम में अभी शुक्रवार को सबसे घातक हुए हमले से लोगों अभी उभरे ही नहीं थे कि पूर्वी यरुशलम में एक और दुर्घटना हो गई। पूर्वी यरूशलम में एक बंदूकधारी ने शनिवार को गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना शुक्रवार को हुई घटना के 1 दिन के समय के अंतर से भी कम समय में दोबारा घटित हुई है। इज़राइल की बचाव सेवा ने कहा कि एक बंदूकधारी ने शनिवार को पूर्वी यरुशलम में ताबड़तोड़ गोलीबारी की है। जिसमें कम से कम दो लोग घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    23 साल और 47 साल के दो पुरुष हुए घायल

    पूर्वी यरुशलम की पैरामेडिक्स ने घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि अभी तक फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सूचना मिलते ही इजराइल की बचाव‌ सेना तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और उन्होंने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पैरामेडिक्स ने घायलों की पहचान 23 साल और 47 साल के दो पुरुषों के रूप में की है जिनकी हालत माध्यम से गंभीर बताई जा रही हैं।

    शुक्रवार को भी पूर्वी यरुशलम के पूजा स्थल में हुई थी फायरिंग

    2008 के बाद से शहर में हुए सबसे घातक हमले के एक दिन से भी कम समय में दोबारा से पूर्वी यरुशलम में गोलीबारी की घटना हुई है। शुक्रवार को एक फिलिस्तीनी बंदूकधारी ने पूर्वी यरुशलम पूजा स्थल में ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस फायरिंग में कम से कम सात लोगों की हत्या हो गई थी। ये हमले इजरायल और कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में सबसे खूनी महीनों में से एक हैं। जिसमें सबसे अधिक हमले हुए हैं और कई लोगों ने अपनी जान गवाई है।

    यह भी पढ़े- UK News: ब्रिटेन में विदेशी छात्रों के लिए बदलाव, अधिक समय तक काम करने की मिल सकती है इजाजत

    7 लोगों ने गवांई थी जान, 10 हुए थे घायल

    पूर्वी यरुशलम के बाहरी इलाके में एक पूजा स्थल में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना हुई थी। इस गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। यह घटवना यहूदी इलाके नेवे याकोव में हुई थी। हालांकि हमले के तुरंत बाद पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंच कर हमलावर को तुरंत ही गोली मार दी थी। लेकिन पुलिस ने इस बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी थी। समाचार एजेंसी एपी ने यह जानकारी दी थी। इजरायली मीडिया के मुताबिक शुक्रवार को हुए हमले मे बंदूकधारी पूर्वी यरुशलम का रहने वाला एक फलस्तीनी था। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने इस हमले में मरने वालों की संख्या सात बताई है, जबकि एम्बुलेंस सेवा का कहना है कि इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है।

    यह भी पढ़े- New Zealand Rain: न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा शहर ऑकलैंड हुआ भारी बारिश से बेहाल, दो की मौत; हवाई सेवा प्रभावित