Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, संपत्ति को लेकर किया था हेर-फेर

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 02:19 PM (IST)

    श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे योशिता राजपक्षे को संपत्ति खरीदने से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप में शनिवार 25 जनवरी 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया है। योशिता एक पूर्व नौसेना अधिकारी हैं। उन्हें उनके गृह क्षेत्र बेलिएट्टा से गिरफ्तार किया गया है। उनके चाचा और पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से भी पिछले हफ्ते पुलिस ने उसी संपत्ति पर पूछताछ की थी।

    Hero Image
    पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे का बेटा गिरफ्तार (फोटो-सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे योशिता राजपक्षे को पुलिस ने संपत्ति खरीद मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व नौसेना अधिकारी योशिता को 2015 से पहले उनके पिता के राष्ट्रपति पद के कार्यकाल के दौरान संपत्ति की खरीद में जांच के सिलसिले में उनके गृह क्षेत्र बेलिएट्टा से गिरफ्तार किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योशिता महिंदा राजपक्षे के तीन बेटों में दूसरे नंबर पर हैं। उनके चाचा और पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से भी पिछले हफ्ते पुलिस ने उसी संपत्ति पर पूछताछ की थी। यह गिरफ्तारी तब हुई जब महिंदा राजपक्षे ने सुप्रीम कोर्ट में मौलिक अधिकार याचिका दायर कर अपनी सुरक्षा बहाल करने के लिए हस्तक्षेप की मांग की, जिसे पिछले महीने सरकार ने काफी कम कर दिया था।

    पिछले साल की थी पूछताछ 

    पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद, महिंदा राजपक्षे के सबसे बड़े बेटे और विधायक नमल राजपक्षे से पुलिस ने महिंदा राजपक्षे के एक कर्मचारी के साथ एक अन्य संपत्ति मामले में पूछताछ की थी।

    चुनावों से पहले नई सरकार ने 2005 और 2015 के बीच महिंदा राजपक्षे के राष्ट्रपति पद के दौरान गलत काम करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की कसम खाई थी।

    मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत हुआ गिरफ्तार

    • इससे पहले CID ने 3 जनवरी 2025 को योशिता राजपक्षे को कटारगामा में सरकारी स्वामित्व वाली जमीन के संबंध में पूछताछ की थी।
    • जांच विभाग इस जमीन के स्वामित्व वाले दस्तावेजों में हुई हेरफेर को लेकर जांच कर रही थी। 'डेली मिरर' के मुताबिक पुलिस प्रवक्ता SSP बुद्धिका मनथुंगा का कहना है कि राजपक्षे को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
    • बता दें कि योशिता राजपक्षे का जन्म 12 जून 1988 को हुआ था। वह पूर्व नौसेना अधिकारी के साथ ही पूर्व श्रीलंका खिलाड़ी और श्रीलंका के प्रधानमंत्री के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में भी काफी कर सकते हैं।