Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूस से तेल-गैस की खरीद बंद करेगा यूरोप, जल्द आयात बंद करने के अमेरिकी दबाव को EU ने नकारा

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 12 Sep 2025 07:15 AM (IST)

    27 देशों वाला यूरोपीय संघ (ईयू) 2028 में रूस से तेल और गैस का आयात पूरी तरह से बंद कर देगा। ईयू के ऊर्जा मामलों के प्रमुख डान जोर्जसन ने अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट से वार्ता के बाद यह बात कही है। यूक्रेन पर रूस के हमले के चलते यूरोपीय देशों ने रूस से सभी तरह का व्यापार चरणबद्ध तरीके से बंद करने का निर्णय लिया है।

    Hero Image
    2028 में रूस से तेल-गैस की खरीद बंद करेगा यूरोप (सांकेतिक तस्वीर)

     रॉयटर, ब्रसेल्स। 27 देशों वाला यूरोपीय संघ (ईयू) 2028 में रूस से तेल और गैस का आयात पूरी तरह से बंद कर देगा। ईयू के ऊर्जा मामलों के प्रमुख डान जोर्जसन ने अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट से वार्ता के बाद यह बात कही है। यूक्रेन पर रूस के हमले के चलते यूरोपीय देशों ने रूस से सभी तरह का व्यापार चरणबद्ध तरीके से बंद करने का निर्णय लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन पर हमले के विरोध में ईयू ने किया है फैसला

    ईयू ने पूर्व में हुए समझौतों के तहत रूस से तेल और गैस की खरीद एक जनवरी, 2028 को पूरी तरह से रोकने का निर्णय लिया था लेकिन अमेरिका यह खरीद जल्द बंद करने के लिए ईयू पर दबाव डाल रहा है। लेकिन गुरुवार को हुई वार्ता के बाद ईयू ने घोषणा की है कि वह अपने पूर्व निर्णय से पीछे नहीं हटेगा। वह 2028 से ही रूस से तेल और गैस की खरीद रोकेगा।

    स्वीडन यूक्रेन को देगा सैन्य सहायता

    स्वीडन यूक्रेन को आने वाले दो वर्षों में 7.5 अरब डॉलर की सैन्य सहायता देगा। यह सहायता पूर्व में घोषित सहायता के अतिरिक्त होगी। यह घोषणा स्वीडन के रक्षा मंत्री पाल जानसन ने की है। उन्होंने कहा कि यदि पोलैंड को सहायता की जरूरत होगी तो उसकी भी मदद की जाएगी। स्वीडन की ओर से यह बात तब कही गई है जब 19 रूसी ड्रोन के पोलैंड में घुस आने और उन्हें मार गिराने को लेकर रूस और पोलैंड में तनाव बढ़ा हुआ है।

    भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा, तो व्यापार समझौता कर लेगा अमेरिका : लुटनिक

    अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने गुरुवार को कहा कि उनका मानना है कि जैसे ही भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा, अमेरिका उसके साथ व्यापार समझौता कर लेगा। सीएनबीसी पर जब उनसे पूछा गया कि उनका सबसे ज्यादा ध्यान किस व्यापारिक मुद्दे पर है, तो लुटनिक ने भारत का जिक्र किया। कहा कि ठीक है, जब भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा, तो हम उसके साथ व्यापार समझौते को सुलझा लेंगे।

    ताइवान के साथ अमेरिका का एक बड़ा समझौता होने वाला है

    लुटनिक ने यह भी कहा कि ताइवान के साथ अमेरिका का एक बड़ा समझौता होने वाला है। स्विट्जरलैंड के साथ भी व्यापार समझौता हो सकता है। दक्षिण कोरिया के बारे में उन्होंने कहा कि हमने एक समझौता किया है। लेकिन, देखते हैं कि वह कागजी कार्रवाई पूरी करता है या नहीं। उन्होंने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की कि जार्जिया में हुंडई के एक संयंत्र पर आव्रजन छापे के कारण इस समझौते को अंतिम रूप देने में देरी हुई है या नहीं।