Elon Musk Salute: एलन मस्क के नाजी सैल्यूट पर छिड़ा विवाद, जर्मनी में कंपनी पर दिखी 'हेल टेस्ला' की तस्वीर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोमवार के शपथ ग्रहण समारोह में अरबपति एलन मस्क ने उत्साहित होकर हाथ से कुछ प्रतिक्रिया दी थी जिसके बाद बहस छिड़ गई कि उन्होंने नाजी सैल्यूट किया है। साथ ही विवाद के बीच हेल टेस्ला को जर्मनी के बर्लिन-ब्रैंडेनबर्ग में एलन मस्क के नेतृत्व वाली ईवी निर्माता टेस्ला की गीगाफैक्ट्री पर पेश किया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोमवार के शपथ ग्रहण समारोह में अरबपति एलन मस्क ने उत्साहित होकर हाथ से कुछ प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद बहस छिड़ गई कि उन्होंने नाजी सैल्यूट किया है। विवाद के बीच, 'हेल टेस्ला' को जर्मनी के बर्लिन-ब्रैंडेनबर्ग में एलन मस्क के नेतृत्व वाली ईवी निर्माता टेस्ला की गीगाफैक्ट्री पर पेश किया गया।
एडोल्फ हिटलर के सैनिक करते थे यह सैल्यूट
मस्क पर जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की नाजी ताकतों की तरह इशारा करने का आरोप लगाया जा रहा है। 'हेल हिटलर' का प्रयोग नाजी सैनिकों द्वारा एडोल्फ हिटलर को सलाम करने के लिए किया जाता था। सेंटर फॉर पॉलिटिकल ब्यूटी, एक जर्मन समूह और ब्रिटेन स्थित कार्यकर्ता समूह 'लेड बाय डोंकीज' के प्रचारकों ने दावा किया इस घटना के पीछे उनका हाथ है।
मस्क ने ट्रंप की शपथ के दौरान किया था यह इशारा
'हेल' शब्द को यूरोप में टेस्ला की पहली गीगाफैक्ट्री पर प्रक्षेपित किया गया। कंपनी के 'टेस्ला' नाम के आगे ऑटोमेकर के लोगो के फॉन्ट में 'हेल' है, जिससे संदेश 'हेल टेस्ला' बनता है। मस्क की इशारा करते हुए एक छवि भी प्रसारित की गई थी। ट्रंप के शपथ ग्रहण के दौरान मस्क ने दो बार दिल पर हाथ रखते हुए कहा था कि मेरा दिल आपके साथ है। जिसके बाद विवाद छिड़ गया। हालांकि मस्क ने लोगों की इस प्रतिक्रिया को बचकाना कहा है।
सेंटर फॉर पॉलिटिकल ब्यूटी के संस्थापक फिलिप रुच ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क ने 'हिटलर को सलामी दी। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के भी मालिक हैं, उन्होंने अपने हावभाव और नाजी सलाम के बीच किसी भी तुलना को 'गंदी चाल' और 'प्रचार' कहते हुए खारिज कर दिया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।