Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Myanmar Earthquake: म्यांमार में फिर लगे भूकंप के झटके, लोगों में दहशत; अबतक एक हजार से ज्यादा की मौत

    Updated: Sat, 29 Mar 2025 04:21 PM (IST)

    म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप के बाद शनिवार को भी वहां पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद लोगों में दहशत का माहौल है। कल आई तबाही में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार आज दोपहर 2.50 बजे म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया।

    Hero Image
    शनिवार को भी म्यांमार में महसूस हुए भूकंप के झटके। (फोटो- रॉयटर्स)

    एएनआई, नई दिल्ली। म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    जानकारी के अनुसार म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप में 1000 से अधिक लोगों की जान गई है। वहीं, घायलों की संख्या 2400 से अधिक बताई जा रही है।

    शनिवार को भी आया भूकंप

    इस विनाशकारी भूकंप के बाद म्यांमार के लोगों में दहशत का माहौल है। इस बीच शनिवार को भी म्यांमार के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार आज दोपहर 2.50 बजे म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को फिर भूकंप के झटकों के महसूस होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को आए भूकंप के बाद देश के म्यांमार के विभिन्न हिस्सों में मलबा देखने को मिल रहा है। राहत और बचाव का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

    कहां था भूकंप का केंद्र?

    म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप का केंद्र मांडले के पास था। इसके कारण म्यांमार सहित थाईलैंड के बैंकॉक में भी तेज झटके महसूस किए गए। म्यांमार में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इसके साथ यहां पर कई इमारतें धराशायी हो गईं

    म्यांमार के साथ बैंकॉक में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी दें कि भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई और इसके बाद कई आफ्टरशॉक्स आए, जिनमें से एक की तीव्रता 6.4 थी। शनिवार को भी म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

    थाईलैंड में भी भूकंप से तबाही

    इस भूकंप का असर थाईलैंड में भी देखने को मिला। बैंकॉक में एक निर्माणाधीन 33 मंजिला इमारत भूकंप के कारण ढह गई। इमारत गिरने से आसपास के इलाके में भारी धूल और मलबा फैल गया। बैंकॉक में लोग भागते हुए दिखाई दिए और राहत कार्य जारी है।

    सहायता और राहत प्रयासों की शुरुआत

    म्यांमार सरकार ने राहत प्रयासों के लिए रक्तदान की अपील की और विदेशी मदद स्वीकार करने की बात की। चीन और रूस ने बचाव दल भेजे, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने आपात राहत कार्यों के लिए 5 मिलियन डॉलर आवंटित किए हैं।

    भारत ने भेजी राहत सामग्री

    भारत ने म्यांमार की मदद के लिए 15 टन राहत सामग्री भेजी है। भारतीय वायुसेना का सी-130J सुपर हरक्यूलिस विमान हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से राहत सामग्री लेकर म्यांमार के लिए रवाना हुआ।

    यह भी पढ़ें: म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या 1000 के पार, 2400 से ज्यादा घायल; पढ़े त्रासदी से जुड़े बड़े अपडेट्स

    यह भी पढ़ें: चारों ओर तबाही, अपनों को तलाशते लोग... 2015 की याद दिला गया म्यांमार में आया भूकंप; अबतक 144 की मौत