Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Earthquake: ताइवान में आया भूकंप, तेज झटकों के बाद घरों से बाहर आए लोग

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Wed, 11 Jun 2025 10:20 PM (IST)

    ताइवान में बुधवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। ताइवान में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। फोकस ताइवान ने ने सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन (सीडब्ल्यूए) के हवाले से यह जानकारी दी। भूकंप से होने वाले नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। इसके साथ ही भूकंप को लेकर ट्रेनों की गति को अस्थायी रूप से धीमा कर दिया।

    Hero Image
    ताइवान में बुधवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए (सांकेतिक तस्वीर)

     एएनआई, ताइपेई। ताइवान में बुधवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। ताइवान में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। फोकस ताइवान ने ने सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन (सीडब्ल्यूए) के हवाले से यह जानकारी दी।

    फोकस ताइवान ने जानकारी दी कि सीडब्ल्यूए के अनुसार भूकंप का केंद्र हुलिएन काउंटी हॉल से लगभग 69.9 किलोमीटर दक्षिण में समुद्र में 30.9 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप से होने वाले नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें