550 से अधिक बच्चों के पिता बनने वाले शुक्राणु दाता पर कोर्ट ने लगाया प्रतिबंध, डच महिला ने दायर की थी याचिका
नीदरलैंड के हेग जिला न्यायालय ने कम से कम 550 बच्चों के पिता बनने वाले शुक्राणु दाता पर प्रतिबंध लगा दिया है। डोनोरकिंड फाउंडेशन और एक डच महिला ने जोनाथन को और ज्यादा शुक्राणु दान करने से रोकने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। फाइल फोटो।

द हेग, एपी। नीदरलैंड के हेग जिला न्यायालय ने कम से कम 550 बच्चों के पिता बनने वाले शुक्राणु दाता पर प्रतिबंध लगा दिया है। शुक्राणु दाता जोनाथन एम पर गर्भ धारण करने में मदद के लिए भावी माता-पिता को गुमराह करने और बच्चों को मनोवैज्ञानिक रूप से खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है।
डोनोरकिंड फाउंडेशन और एक डच महिला ने जोनाथन के खिलाफ दायर की थी याचिका
डोनोरकिंड फाउंडेशन और एक डच महिला ने जोनाथन को और ज्यादा शुक्राणु दान करने से रोकने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। फाउंडेशन द्वारा ईवा के रूप में पहचानी जाने वाली मां ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। कोर्ट में ईवा नाम की एक डच महिला, जिसने 2018 में युवक के शुक्राणु से गर्भ धारण करने के बाद एक बच्चे को जन्म दिया, उसने कोर्ट में कहा कि इसका उसके बच्चे पर क्या असर पड़ेगा, यह सोचकर वह खुद बीमार महसूस कर रही थी।
जोनाथन ने 25 से अधिक बच्चों के पिता बनने के नियम को तोड़ा
महिला ने कहा कि अगर उसे यह सब पता होता कि वह पहले ही 500 से अधिक बच्चों का बाप बन चुका है तो उसे बिल्कुल नहीं चुनती। फाउंडेशन के वकील मार्क डे हेक ने कहा कि जोनाथन ने 25 से अधिक बच्चों के पिता के नियम को तोड़ा है। कोर्ट ने डच दिशानिर्देशों को संज्ञान में लिया, जिसके अनुसार, शुक्राणु दाताओं को 12 से अधिक महिलाओं को दान नहीं करना चाहिए या 25 से अधिक बच्चों का पिता नहीं होना चाहिए। यह बच्चों में आकस्मिक प्रजनन और मनोवैज्ञानिक समस्याओं के मामलों को रोकने के लिए है, जो यह जानकर परेशान हो सकते हैं कि उनके सैकड़ों भाई-बहन हैं।
कई लोगों को मुहैया करा चुका है शुक्राणु
कोर्ट ने अपने लिखित फैसले में कहा कि डच निजता दिशानिर्देशों के तहत डोनर की पहचान जोनाथन एम. के रूप में की गई है, उसने कई डच फर्टिलिटी क्लीनिक और डेनमार्क के एक क्लिनिक के साथ-साथ विज्ञापनों और आनलाइन माध्यम से कई अन्य लोगों को शुक्राणु मुहैया कराया है। 41 वर्षीय जोनाथन एम ने कम से कम 13 क्लीनिकों में अपने शुक्राणु दान किए, जिनमें से 11 नीदरलैंड में स्थित हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।