Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ‘मैंने अपनी दिव्यांगता को अपनी ताकत बनाया’, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर दिव्यांग उदय कुमार ने फहराया तिरंगा

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 03:47 PM (IST)

    दिव्यांग उदय कुमार ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। बता दें कि दिव्यांग उदय कुमार के नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय के एक अभियान दल ने गुरुवार को अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सबसे बड़ा तिरंगा फहराया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए भारत भूषण बाबू ने X पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।

    Hero Image
    अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर दिव्यांग उदय कुमार ने फहराया तिरंगा (फाइल फोटो)

    एएनआई, डोडोमा। दिव्यांग उदय कुमार के नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय के एक अभियान दल ने गुरुवार को अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सबसे बड़ा तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया।

    एक्स पोस्ट में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए भारत भूषण बाबू ने कहा, जय हिंद। माउंट किलिमंजारो के 19341 फीट ऊंचे शिखर से देशवासियों को यह संदेश भेज रहा हूं। आज 7,800 वर्ग फुट का भारतीय ध्वज यहां फहराया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले, 13 जून को दंपत्ति दिव्या गौतम और गौरव गौतम ने माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।

    भारतीय नौसेना ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह एक सेवारत महिला अधिकारी के लिए मील का पत्थर है।

    नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, भारतीय नौसेना के सर्जन कमांडर दिव्या गौतम और कमांडर गौरव गौतम (सेवानिवृत्त) को माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ने के लिए बधाई देती है।

    उल्लेखनीय है कि कुमार घुटने के ऊपर 91 प्रतिशत दिव्यांग हैं, जैसा कि टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया।

    उन्होंने अभियान से पहले कहा था, मैंने अपनी दिव्यांगता को अपनी ताकत बनाया और आज एचएमआई (हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान) और रक्षा मंत्रालय के सहयोग से मैं इस अभियान पर जाने में सक्षम हूं।

    इस बीच, एचआईएम के प्रिंसिपल ग्रुप कैप्टन जय किशन ने कहा कि यह अभियान हमारे युवाओं और खासकर दिव्यांगजनों को प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा, अगर हर भारतीय दिव्यांगजनों का समर्थन और प्रोत्साहन करे तो हम विकसित भारत बन पाएंगे।

    यह भी पढ़ें-  CSIR NET जुलाई 2024 के आंसर-की NTA ने जारी किए, 11 अगस्त तक दर्ज कराएं आपत्तियां, 2.25 लाख उम्मीदवारों के लिए अपडेट