Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Queen Margrethe II: 52 वर्ष डेनमार्क पर शासन करने वाली महारानी माग्ररेथ द्वितीय छोड़ेंगी राजगद्दी, बेटे फ्रेडरिक होंगे अगले उत्तराधिकारी

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 04:07 AM (IST)

    डेनमार्क की महारानी माग्ररेथ द्वितीय (Queen Margrethe II) ने राजगद्दी छोड़ने की रविवार को घोषणा की। 52 वर्षों तक डेनमार्क की महारानी के रूप में शासन करने वाली माग्ररेथ द्वितीय 14 जनवरी को पद छोड़ेंगी। उनके बेटे क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक उनके उत्तराधिकारी होंगे। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने कर्तव्य के प्रति उनके दीर्घकालिक समर्पण के लिए महारानी माग्ररेथ द्वितीय रानी को धन्यवाद दिया।

    Hero Image
    डेनमार्क पर शासन करने वाली महारानी माग्ररेथ द्वितीय छोड़ेंगी राजगद्दी। फोटोः रायटर।

    रायटर, कोपेनहेगन। डेनमार्क की महारानी माग्ररेथ द्वितीय (Queen Margrethe II) ने राजगद्दी छोड़ने की रविवार को घोषणा की। 52 वर्षों तक डेनमार्क की महारानी के रूप में शासन करने वाली माग्ररेथ द्वितीय 14 जनवरी को पद छोड़ेंगी।

    महारानी ने लाइव टीवी पर की राजगद्दी छोड़ने की घोषणा

    महारानी ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अपने भाषण में लाइव टीवी पर यह घोषणा की। वह यूरोप की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली साम्राज्ञी हैं। उनके बेटे क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक उनके उत्तराधिकारी होंगे। 83 वर्षीय महारानी माग्ररेथ द्वितीय अपने पिता किंग फ्रेडरिक X (King Frederik X) की मृत्यु के बाद 31 साल की उम्र में 14 जनवरी 1972 को राजगद्दी पर बैठी थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ेंः Happy New Year 2024: भारत में आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न, लोगों ने नव वर्ष का धूमधाम से किया स्वागत

    ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद रचा इतिहास

    सितंबर 2022 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद वह यूरोप में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली साम्राज्ञी बन गईं। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने कर्तव्य के प्रति उनके दीर्घकालिक समर्पण के लिए महारानी माग्ररेथ द्वितीय रानी को धन्यवाद दिया।

    यह भी पढ़ेंः कौन हैं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद दुनिया के सबसे लंबे समय तक राज करने वाले सम्राट? जानें यहां...