वर्क-लाइफ बैलेंस में दुनिया के टॉप 5 देशों की लिस्ट में डेनमार्क, इतने लोग करते 50 घंटे काम; OECD की रिपोर्ट में खुलासा
अच्छे वर्क लाइफ बैलेंस के मामले में दुनिया के टॉप 5 देशों में शुमार डेनमार्क में सिर्फ 1.1 लोगों को हफ्ते में 50 या उससे ज्यादा समय तक काम करना पड़ता है। आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन के आंकड़ों के मुताबिक 50 घंटे से ज्यादा काम करने वालों का वैश्विक औसत 10.2 प्रतिशत है।डेनमार्क में लोग एक साल में औसतन 1380 घंटे काम करते हैं लोग।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इन दिनों 90 घंटे और 70 घंटे काम करने को लेकर चर्चा जोरों पर है। इस बीच डेनमार्क से एक हैरान कर देनी वाली खबर सामने आई है। अच्छे वर्क लाइफ बैलेंस के मामले में दुनिया के टॉप 5 देशों में शुमार डेनमार्क में सिर्फ 1.1 लोगों को हफ्ते में 50 या उससे ज्यादा समय तक काम करना पड़ता है।
आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन के आंकड़ों के मुताबिक, 50 घंटे से ज्यादा काम करने वालों का वैश्विक औसत 10.2 प्रतिशत है। डेनमार्क में लोग एक साल में औसतन 1,380 घंटे काम करते हैं लोग। वहीं डेनमार्क में वर्क लाइफ बैलेंस अच्छा होने की मुख्य वजह भरोसा है। गैब्रियल होसेस डेनमार्क के वर्क कल्चर के बारे में कहते हैं, इस देश में वरिष्ठ अधिकारियों को कर्मचारियों पर पूरा भरोसा होता है।
दिन में कितने घंटे काम करते अधिकारी?
वहां अधिकारी इस बात की परवाह नहीं करते कि कर्मचारी दिन में कितने घंटे तक काम करते हैं, उन्हें बस इस बात से मतलब होता है कि कर्मचारी ने अपना काम पूरा किया या नहीं, अब वो चाहे इसे कितने घंटे में करें। ऐसे में वहां मौजूद कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। डेनमार्क एक बेहतरीन राज्य है, यहां कंपनियों को नौकरी से निकाले जाने वाले कर्मचारियों को मुआवजा देना पड़ता है।
इतने मिलते पैसे
- डेनमार्क के लोगों को प्रति घंटे काम के लिए 75 डॉलर मिलते हैं, जो मेक्सिको के 20 डॉलर से 50 डॉलर अधिक है।
- अमेरिका में एक घंटे काम करने के लिए कंपनियां औसतन 72 डॉलर का भुगतान करती हैं।
- भूटान में औसतन कर्मचारी हर हफ्ते 54.4 घंटे काम करते हैं, जबकि यूएई (UAE) में यह आंकड़ा 50.9 घंटे है। कांगो और कतर में भी यह आंकड़ा 48 घंटे से ऊपर है।
- हालांकि,माइक्रोनीशिया, वनुआतु किरिबाती और Micronesia) जैसे देशों में कर्मचारी हर हफ्ते औसतन 30 घंटे से भी कम काम करते हैं, जो भारत के मुकाबले बहुत कम है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।