Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kenya floods: केन्या में भारी बारिश से तबाही जैसा मंजर, अबतक 228 की मौत और 164 घायल; देखें तस्वीरें

    Updated: Sun, 05 May 2024 04:19 PM (IST)

    अफ्रीकी देश केन्या में भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 228 हो गई है। हाल के सप्ताहों में देश भर में हुई मूसलाधार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन हुआ है। मई माह में इसके और बदतर हालात होने का अनुमान है। बाढ़ ने पूर्वी अफ्रीका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में घरों सड़कों पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है।

    Hero Image
    अफ्रीकी देश केन्या में हुई भारी बारिश से तबाही (Image: Reuters)

    रॉयटर्स, नैरोबी। Kenya floods: अफ्रीकी देश केन्या में भारी बारिश से भारी तबाही मच गई है। बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 228 हो गई है। आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी। हाल के सप्ताहों में देश भर में हुई मूसलाधार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन हुआ है, जिसके मई में और बदतर होने का अनुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक बयान में, मंत्रालय ने कहा कि निचले इलाकों, तटवर्ती क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में और बाढ़ आने की आशंका है। वहीं, खड़ी ढलानों और खड्डों वाले क्षेत्रों में भूस्खलन/कीचड़-धंसाव हो सकता है।

    बाढ़ से 64 लोग घायल

    बाढ़ ने पूर्वी अफ्रीका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में घरों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण कम से कम 164 लोग घायल हुए हैं, जबकि 212,630 लोग विस्थापित हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: Brazil Flood: ब्राजील में बाढ़-बारिश से भारी तबाही, 57 से अधिक मौतें और हजारों लापता; तस्वीरों में देखें मंजर

    यह भी पढ़ें: 'कनाडा कानून के शासन वाला देश', निज्जर हत्याकांड में तीन भारतीयों की गिरफ्तारी के बाद PM ट्रूडो की प्रतिक्रिया

    comedy show banner
    comedy show banner