Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Czech Republic Shooting: चेक रिपब्लिक के चार्ल्स विश्वविद्यालय में भीषण गोलीबारी, 10 की मौत; 11 घायल

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 11:13 PM (IST)

    यूरोपीय देश चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग में गुरुवार को हमलावरों ने भीषण गोलीबारी कर दी। चेक पुलिस ने कहा कि प्राग के चार्ल्स विश्वविद्यालय में बंदूकधारी ने हमला बोलकर 10 लोगों की हत्या कर दी। इस दौरान 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चेक रिपब्लिक के गृह मंत्री विट राकुसन ने बताया कि गोलीबारी करने वाले हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है।

    Hero Image
    चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग में भीषण गोलीबारी (फोटो, सोशल मीडिया)

    एजेंसी, प्राग। यूरोपीय देश चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग में गुरुवार को हमलावरों ने भीषण गोलीबारी कर दी। चेक पुलिस ने कहा कि प्राग के चार्ल्स विश्वविद्यालय में बंदूकधारी ने हमला बोलकर 10 लोगों की हत्या कर दी। इस दौरान 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चेक रिपब्लिक के गृह मंत्री विट राकुसन ने चेक पब्लिक टेलीविजन को बताया कि गोलीबारी करने वाले हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है। राकुसन ने कहा कि घटनास्थल पर सभी हमलावरों को मार गिराया गया है और वहां कोई अन्य शूटर नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को आगे कोई खतरा नहीं है, लेकिन उन्होंने लोगों से पुलिस के साथ सहयोग करने का आग्रह किया।

    चार्ल्स विश्वविद्यालय के फिलॉसफी फैकल्टी में हमला

    चेक पुलिस ने आगे कहा कि जन पलाच स्क्वायर के पास हुई गोलीबारी के बाद पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था। प्राग के मेयर बोहुस्लाव स्वोबोडा ने जानकारी देते हुए कहा कि चौराहे पर मौजूद चार्ल्स विश्वविद्यालय के फिलॉसफी फैकल्टी को खाली करा लिया गया है और चौराहे को सील कर दिया गया।

    पुलिस ने पूरे इलाके को घेरा

    चेक पुलिस ने कहा कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है। पोस्ट में आसपास के लोगों से अपील की गई कि वह घर से बाहर न निकलें। पलाच स्क्वायर के एक कॉन्सर्ट हाल में रुडोल्फिनम गैलरी के निदेशक पेट्र नेडोमा ने चेक टीवी को बताया कि उन्होंने शूटर को देखा था। गैलरी में एक युवा व्यक्ति को देखा, जिसके हाथ में स्वचालित हथियार था। वह गोलीबारी कर रहा था।

    छात्रा क्लारा ने बताई आपबीती

    घटना के दौरान इमारत के आसपास कई एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां नजर आ रही थीं। एक छात्रा क्लारा ने बताया कि वह भी उनमें से एक थी, जिन्हें पुलिस ने इमारत से बाहर निकाला। यह बहुत डरावना था, वहां बहुत सारे पुलिसकर्मी थे। वह हमें बाहर भागने के लिए कह रहे थे।

    आप जहां हैं वहीं रहें- पुलिस

    वहीं, कर्मचारियों और छात्रों को भेजे एक ईमेल में कहा गया कि हमलावर इमारतों में से एक में है। इसलिए आप कहीं मत जाएं। यदि आप कार्यालयों में हैं, तो उन्हें बंद कर दें। दरवाजे के सामने फर्नीचर रखें लाइटें बंद कर दें।

    ये भी पढ़ें: Ukraine Russia War: रूस ने 22 महीनों में यूक्रेन पर दागीं 7,400 मिसाइलें और 3,700 ड्रोन्स, कीव ने मार गिराए इतने रूसी हथियार