Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cyclone Mocha: म्यांमार में मोका तूफान से जानमाल को हुआ भारी नुकसान, अब तक 145 लोगों की गई जान

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 19 May 2023 11:56 PM (IST)

    म्यांमार में मोका तूफान से जानमाल को काफी नुकसान पहुंचा है। देश में अब तक 117 रोहिंग्या मुस्लिमों समेत 145 लोगों की मौत हुई है। मालूम हो कि रखाइन में सिट्टवे के समीप रविवार दोपहर मोका तूफान टकराया। हवा की गति 209 किलोमीटर प्रति घंटा रही। फोटो- एएफपी।

    Hero Image
    म्यांमार में मोका तूफान से जानमाल को हुआ भारी नुकसान। फोटो- एएफपी।

    बैंकाक, एपी। म्यांमार में मोका तूफान से जानमाल को काफी नुकसान पहुंचा है। देश में अब तक 117 रोहिंग्या मुस्लिमों समेत 145 लोगों की मौत हुई है। सरकारी टेलीविजन ने शुक्रवार को बताया कि मोका तूफान से पश्चिमी प्रांत रखाइन में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। हालांकि, देश के दूसरे भागों में कितनी मौतें हुई हैं, इसकी जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मरने वालों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

    तूफान प्रभावित इलाकों में संचार बाधा और सूचना पर सैन्य सरकार के कड़े नियंत्रण के कारण मरने वालों की संख्या की जानकारी नहीं मिल पाई है। सैन्य सरकार ने कहा कि अनधिकृत रूप से मरने वालों की संख्या 400 से ज्यादा होने की जानकारी सही नहीं है, लेकिन स्वतंत्र पुष्टि के अभाव में वास्तविक संख्या और विनाश की सही जानकारी अनिश्चित है।

    रखाइन में सिट्टवे के समीप टकराया तूफान मोका

    मालूम हो कि रखाइन में सिट्टवे के समीप रविवार दोपहर मोका तूफान टकराया। हवा की गति 209 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दशक में यह तूफान सबसे ज्यादा विनाशकारी बताया गया है। तेज हवा से कई घरों की छत उड़ गई और सेलफोन के टावर टूट गए। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।