विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल: धार्मिक रथ यात्रा पर रोक को लेकर पुलिस के खिलाफ उग्र प्रदर्शन में हिंसक झड़प

By Neel RajputEdited By:
Published: Fri, 04 Sep 2020 08:53 AM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 10:06 AM (IST)

ललितपुर जिले में कुछ लोग मच्छिंद्रनाथ जात्रा रथ लेकर जा रहे थे हालांकि प्रशासन की तरफ से रथ लेकर जाने ...और पढ़ें

नेपाल: धार्मिक रथ यात्रा पर रोक को लेकर पुलिस के खिलाफ उग्र प्रदर्शन में हिंसक झड़प
नेपाल: धार्मिक रथ यात्रा पर रोक को लेकर पुलिस के खिलाफ उग्र प्रदर्शन में हिंसक झड़प

काठमांडू, एएनआइ। नेपाल के काठमांडू में गुरुवार को स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। दरअसल यहां ललितपुर जिले में कुछ लोग मच्छिंद्रनाथ जात्रा रथ लेकर जा रहे थे, हालांकि प्रशासन की तरफ से रथ लेकर जाने की इजाजत नहीं दी गई थी इसके बावजूद लोग ऐसा कर रहे थे। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनोन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

नेपाल के 12 जिलों में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन

नेपाल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ ही 12 जिलों ने कम्युनिटी ट्रांसमिशन फैल गया है। एक प्रेस वार्ता में देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. सुरेश तिवारी ने कहा था कि राजधानी काठमांडू समेत नेपाल के 12 जिलों ने कोरोना महामारी के कम्युनिटी ट्रांसमिशन में प्रवेश किया है। तिवारी ने कहा, 12 जिले में से 4 में अब तक 1000 से अधिक सक्रिय मामले सामने आए हैं। इन 12 जिलों में सक्रिय मामलों का लगभग 73 फीसद हिस्सा है।

कम्युनिटी ट्रांसमिशन के अंतर्गत आने वाले जिलों में मोरंग, सुनसरी, धनुशा, महतारी, परसा, बारा, रौतहट, सरलाही, काठमांडू, ललितपुर, चितवन और रूपांधी शामिल हैं। डॉ. तिवारी ने यह भी बताया कि महिलाओं के बीच संक्रमण की दर 5 फीसद से बढ़कर 22-23 फीसद हो गई है। इसके अलावा बुजुर्गों की मृत्युदर लगभग 4 प्रतिशत हो गई है।

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा दो करोड़ 60 लाख को पार कर गया है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) के मुताबिक अब तक विश्व में संक्रिमतों की कुल संख्या 26,208,690 हो गई है जबकि मरने वालों का कुल आंकड़ा 867,219 हो गया है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 6,149,265 है जबकि मौतों की संख्या 186,785 हो गई है। वहीं दूसरे स्थान पर मौजूद ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 4,041,638 और मरने वालों का आंकड़ा 124,614 है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।