Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन का दुस्साहस! भारत-आसियान के सैन्य अभ्यास में घुसीं चीनी नौकाएं, दोनों देशों ने अब नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

    स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में दक्षिण चीन सागर पर प्रोजक्ट मयूशु का नेतृत्व करने वाले रे पॉवेल ने बताया कि ये नौकाएं क्यूओंग संशा यू के हथियारबंद समूहों की हैं। ये समूह दक्षिण चीन सागर में राजनीतिक उद्देश्यों के लिए चीनी अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हैं।

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh RajputUpdated: Mon, 08 May 2023 08:32 PM (IST)
    Hero Image
    वियतनाम के युद्धपोत के 10 मील करीब तक पहुंच गया चीनी जहाज

    नई दिल्ली, हनोई (रायटर)। चीन द्वारा अपने आसपास के देशों और समुद्र की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का उल्लंघन लगातार जारी है। दो भारतीय सूत्रों ने जानकारी दी है कि सोमवार को चीनी समुद्री हथियारबंद समूहों की नौकाएं दक्षिण चीन सागर में ऐसे क्षेत्र में घुस गई, जहां भारत और आसियान देशों की नौसेनाएं सैन्य अभ्यास में भाग ले रही थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह पहला आसियान-भारत समुद्री अभ्यास है

    वियतनाम में स्वतंत्र विशेषज्ञ के अनुसार, ऐसा लगता है कि बीजिंग नौसैनिक सैन्य अभ्यास को बाधित करने और भय का माहौल बनाने के लिए हथियारबंद समूहों का इस्तेमाल कर रहा है। चीन, भारत और सैन्य अभ्यास में शामिल देशों की सरकारों में से किसी ने भी इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

    वियतनाम के समुद्री इलाके में हुई घटना आसियान-भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई 2023) का दो दिवसीय समुद्री चरण रविवार को भारत, वियतनाम, थाईलैंड, फिलीपींस, इंडोनेशिया और ब्रुनेई के नौसैनिक जहाजों और विमानों के साथ शुरू हुआ। यह पहला आसियान-भारत समुद्री अभ्यास है और इसे भारतीय और सिंगापुर द्वारा आयोजित किया गया है।

    भारतीय सूत्रों ने कहा कि चीनी नौकाएं जब जहाजों की तरफ बढ़ीं तब अभ्यास में शामिल जहाज वियतनामी विशेष आर्थिक क्षेत्र में थे। हालांकि, हथियार बंद नौकाएं और नौसैनिक जहाज बिना किसी संघर्ष के एक-दूसरे को पार कर गए। साथ ही, एक चीनी अनुसंधान पोत भी इन नावों के पीछे उसी क्षेत्र की तरफ आ रहा था।

    वियतनाम के युद्धपोत के 10 मील करीब तक पहुंच गया चीनी जहाज

    स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में दक्षिण चीन सागर पर प्रोजक्ट मयूशु का नेतृत्व करने वाले रे पॉवेल ने बताया कि ये नौकाएं क्यूओंग संशा यू के हथियारबंद समूहों की हैं। ये समूह दक्षिण चीन सागर में राजनीतिक उद्देश्यों के लिए चीनी अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हैं। समुद्री जहाजों के ट्रैकिंग डेटा की निगरानी करने वाले संगठन द साउथ चाइना सी क्रॉनिकल इनिशिएटिव (SCSCI) के प्रबंधक वान फाम का कहना है कि चीनी अनुसंधान पोत जियांग यांग होंग सैन्य अभ्यास में शामिल वियतनामी युद्धपोत के 10 मील के करीब तक पहुंच गया था।