विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूक्रेन में रूस के लिए लड़ते हुए पकड़े गए चीनी नागरिक, बौखलाए जेलेंस्की बोले- पुतिन युद्ध खत्म करना नहीं चाहते

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Wed, 09 Apr 2025 05:32 AM (IST)Updated: Wed, 09 Apr 2025 06:55 AM (IST)

रूस की सेना के साथ यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में शामिल दो चीनी नागरिकों को यूक्रेनी सेना ने पकड़ा है। ...और पढ़ें

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में शामिल दो चीनी नागरिकों को यूक्रेनी सेना ने पकड़ा है (फोटो- रॉयटर)
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में शामिल दो चीनी नागरिकों को यूक्रेनी सेना ने पकड़ा है (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. यूक्रेन सरकार ने चीन के राजनयिक को किया तलब
  2. जेलेंस्की ने कहा, पुतिन नहीं चाहते युद्ध समाप्त हो

रॉयटर, कीव। रूस की सेना के साथ यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में शामिल दो चीनी नागरिकों को यूक्रेनी सेना ने पकड़ा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया कि पकड़े गए चीनी नागरिकों के पास पहचान पत्र, बैंक के कार्ड और निजी जानकारी भी मिली है। यूक्रेन के पास रूसी सेना में इन दो लोगों के अलावा, कई और चीनी नागरिकों के होने की सूचना है। इस मामले में यूक्रेन ने चीन के राजनयिक को तलब किया है।

बीजिंग मॉस्को का करीबी सहयोगी है

जेलेंस्की एक्स पर एक वीडियो साझा कर मंगलवार को कहा कि इससे तीन साल पुराने युद्ध में शांति प्रयासों को खतरा पैदा हो सकता है। बीजिंग मॉस्को का करीबी सहयोगी है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं था कि क्रेमलिन के आक्रमण का प्रत्यक्ष रूप से सहायता कर रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को बीजिंग से प्रतिक्रिया प्राप्त करने का आदेश दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। जेलेंस्की ने यह नहीं बताया कि क्या पकड़े गए चीनी नागरिक बीजिंग के आदेश पर काम कर रहे थे।

पुतिन नहीं चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त हो

जेलेंस्की ने लिखा कि रूस द्वारा युद्ध में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अन्य देशों के साथ-साथ चीन को शामिल करना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पुतिन युद्ध को समाप्त करने के अलावा कुछ भी करने का इरादा रखते हैं। पुतिन नहीं चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त हो।

यूक्रेन ने मंगलवार को चीन के राजनयिक को तलब किया

यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा कि दो चीनी नागरिकों को पकड़े जाने के बाद यूक्रेन ने मंगलवार को चीन के राजनयिक को तलब किया है। उन्होंने कहा कि चीनी नागरिकों का रूस की सेना के हिस्से के रूप में लड़ना चीन के शांति के लिए घोषित रुख पर सवाल उठाता है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक जिम्मेदार स्थायी सदस्य के रूप में बीजिंग की विश्वसनीयता को कम करता है।

रूस ने कु‌र्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों खदेड़ा

रूस यूक्रेनी सेना को उनके अंतिम ठिकानों में से एक से खदेड़ने के बाद अपने पश्चिमी कु‌र्स्क क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने के करीब है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने गुयेवो बस्ती पर पुन: कब्जा करने का वीडियो जारी किया है।

वीडियो में विभिन्न इमारतों से धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है, एक सैनिक बुरी तरह क्षतिग्रस्त आर्थोडाक्स चर्च की खिड़की से रूसी झंडा लहरा रहा है तथा रूसी सैनिक गोलीबारी कर रहे हैं। रूस की सेना घर-घर जाकर जांच कर रही है कि कहीं कोई यूक्रेनी सैनिक छिपा तो नहीं है। इस पर यूक्रेन की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

यूक्रेन के समर्थन के लिए नाटो में शामिल होना चाहता है

जापान जापान ने मंगलवार को घोषणा की कि वह उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के कमांड में शामिल होना चाहता है, जो यूक्रेन के समर्थन के लिए बनाया गया है। यह खबर जापान के रक्षा और विदेश नीति में अहम बदलाव का संकेत देती है, क्योंकि टोक्यो आमतौर पर अपने सैन्य बल का इस्तेमाल केवल आत्मरक्षा के लिए करता रहा है। जापान के इस कदम को रूस-यूक्रेन युद्ध में नया मोड़ आ सकता है।

यूक्रेनी सेना को पहले से ज्यादा मजबूती मिल सकती है

यूक्रेनी सेना को पहले से ज्यादा मजबूती मिल सकती है। नाटो के महासचिव मार्क रूट ने जापान के योकोसुका नौसैनिक अड्डे पर यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि जापान नाटो सपोर्ट टू यूक्रेन पहल में शामिल होना चाहता है।

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने चीन को दिया तगड़ा झटका, अमेरिका ने ड्रैगन पर लगाया 104% टैरिफ