Video: मालदीव में छुट्टियां मनाना पड़ा भारी, शार्क ने महिला पर हमला कर पकड़ लिया हाथ; फिर क्या हुआ?
मालदीव में छुट्टियां मनाती महिला और उसके साथी जब एकदम साफ पानी में तैर रहे थे। नर्स शार्क का झुंड थोड़ी ही दूरी पर था। इनमें से एक शार्क चेल्सी नाम की महिला के पास आई। उसने महिला पर हमला करके उसके हाथ पर अपने पैने दांतों से काट लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंद महासागर में स्थित देश मालदीव में एक महिला पर शार्क ने हमला कर बुरी तरह काट लिया। यह महिला छुट्टियां मनाने आई थी, लेकिन छुट्टियां परेशानी का कारण बन गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रहा है। महिला पानी में तैर रही थी, अचानक शार्क शार्क वहां आती है और उस महिला पर हमला करके उसे काट लेती है। अचानक हुए इस हमले का खौफ महिला के चेहरे पर देखा जा सकता है। यूजर्स ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे 'बुरा सपना' करार दिया है।
कैसे हुआ हमला?
ट्रैवल ब्लॉगर चेल्स अपने साथी एंटोनियो संग मालदीव में छुट्टियां मनाने के दौरान आराम से तैर रही थी। तभी एक नर्स शार्क ने वहां पहुंचकर चेल्स के हाथ को बुरी तरह काट लिया। इस वीडियो में बताया गया कि चेल्स एक साफ पानी में तैर रही थी और उनके आसपास शार्क मछलियों का झुंड था। इनमें से अचानक से एक शार्क उनके पास आई और हमला करके हाथ को बुरी तरह काटकर जख्मी कर दिया। गनीमत यह रही कि हाथ पर हमला करके छोड़ दिया, अन्यथा महिला की जान भी जा सकती थी। इस हमले के कारण चेल्सी की तीन अंगुलियां बुरी तरह जख्मी हुई।
कैसे हुई यह वारदात, खुद महिला ने बताया
- चेल्स और उनके साथ एंटोनियो ने इस घटना के बारे में बताया कि नर्स शार्क ने उन पर हमला किया। वैसे नर्स शर्क आमतौर पर इंसानों के लिए खतरा नहीं मानी जाती है। जब यह नर्स शार्क कोई खाने की वस्तु खाना चाहती है तो उसे तेजी से अपनी ओर अंदर खींचती है। चेल्सी के साथ यही हुआ।
- उसने चेल्स के हाथ को ट्यूना समझकर मुंह में ले लिया। हालांकि बाद में तुरंत उसे छोड़ भी दिया, लेकिन तब तक चेल्सी का हाथ बुरी तरह जख्मी हो चुका था। वीडियो में आगे बताया गया कि किस तरह चेल्सी का इलाज चल रहा है। इस दौरान अंगुलियों के गहरे घाव साफ देखे जा सकते हैं।
यूजर्स की कैसी आईं प्रतिक्रियाएं
इस घटना पर यूजर्स की अलग अलग प्रतिक्रियाएं आई हैं। एक यूजर लिखता है कि 'आप सौभाग्यशाली हैं कि आम सही सलामत हैं।' एक अन्य यूजर ने कहा 'शार्क को खाना खिलाकर वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर डालकर वाहवाही पाने का यही नतीजा होता है।' एक अन्य ने लिखा 'सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स पाने के लिए ऐसा रिस्क लेना सही नहीं था।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।