Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाने पहुंचे नरभक्षियों ने कहा- मानव मांस खाकर थक चुके हैं, पता चला आदमखोर गांव

    By Amit SinghEdited By:
    Updated: Thu, 13 Dec 2018 01:57 PM (IST)

    पुलिस के भरोसा न करने पर नरभक्षी उन्हें घर ले गया, तो पुलिस के होश उड़ गए। वहां कई इंसानों का मांस रखा था। आसपास के घरों में भी इंसानी मांस मिला। अंधविश्वास में की सभी की हत्या।

    थाने पहुंचे नरभक्षियों ने कहा- मानव मांस खाकर थक चुके हैं, पता चला आदमखोर गांव

    नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। आपने अब तक कहानियों और किस्सों में नरभक्षी इंसानों या जनजातियों के बारे में सुना होगा, जो इंसानों का मांस खाते हैं। दक्षिण अफ्रीका में ऐसे ही दो नरभक्षियों ने जब पुलिस के पास पहुंचकर आत्मसमर्पण किया तो नरभक्षियों के एक गांव का चौंकाने वाला सच सामने आया। इनकी कहानी सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। इन्होंने पुलिस को बताया कि वह मानव मांस खाकर थक चुके हैं। पुलिस को इनमें से एक पास मौजूद बैग में से इंसानी हाथ-पैर भी बरामद हुए हैं। दोनों नरभक्षियों को उनके जुर्म के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाला नरभक्षी निनो मबाथा (33) और लुंगिसानी मगुबेन (32) हैं। दोनों को 24 वर्षीय जेनले ह्लात्श्वेव नाम की एक युवती की निर्मम हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। इनमें से निनो मबाथा पारंपरिक चिकित्सक है। सबसे पहले उसी ने दक्षिण अफ्रीका के क्वाजुलु-नताला शहर के ईस्टकोर्ट पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया था। उसी के पास से पुलिस को इंसानी हाथ-पैर वाला बैग बरामद हुआ था।

    घर में सब जगह फैला था इंसानी मांस
    शुरूआत में पुलिस को इनकी कहानी पर भरोसा नहीं हुआ। पुलिस को भरोसा दिलाने के लिए निनो मबाथा उन्हें अपने घर ले गया। घर में घुसते ही पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। पूरे घर में कई इंसानों के मांस के टुकड़े फैले हुए थे। मानो वहां, मानव मांस जमा किया जा रहा था।

    कोर्ट ने सबसे क्रूर अपराध करार दिया
    पीटरमैरिट्सबर्ग हाईकोर्ट के जज पीटर ओल्सेन ने इस मामले को सबसे क्रूर अपराध करार देते हुए दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट को पता चला कि आरोपियों ने जेनले ह्लात्श्वेव नाम की महिला को मबाथा ने मगुबेन की मदद से मौत के घाट उतारा। इसके बाद दक्षिणी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में पारंपरिक दवा के लिए प्रयोग होने वाली एक विधि ‘मुथि’ के जरिए सौभाग्य प्राप्ति के लिए इन लोगों ने जेनले ह्लात्श्वेव के मृत शरीर से आंतरिक अंग, हाथ व पैरों को निकालकर अलग कर दिया।

    सौभाग्य प्राप्ति के लिए दुष्कर्म कर खाया मांस
    इसके बाद मबाथा ने मगुबेन को निर्देश दिया कि वह सौभाग्य प्राप्ति के लिए जेनले ह्लात्श्वेव का मांस खाए। इससे पहले भी आरोपी कई बार इंसानी मांस खा चुके थे। पुलिस ने इस केस में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी सिथेमबिसो सिथोल (31) ने आरोप तय होने के बाद सजा के लिए चल रहे ट्रायल के दौरान जेल में ही खुद को मौत के घाट उतार लिया था। आसपास के घरों में तलाशी के दौरान भी पुलिस को मानव अंग मिले थे, जिसके बाद चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनसे पूछताछ में पता चला कि महिला जेनले ह्लात्श्वेव की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया था। कोर्ट ने एक व्यक्ति को इस केस में रिहा कर दिया था।

    लोगों ने कोर्ट के बाहर किया था प्रदर्शन
    दक्षिण अफ्रीका में नरभक्षण के खिलाफ कोई कानून नहीं है। हालांकि मस्तिष्क को विचलित करना और मानव अंग की बरामदगी अपराध की श्रेणी में आता है। इस केस से नाराज लोगों ने कोर्ट के बाहर आरोपियों को सख्त सजा देने के लिए प्रदर्शन भी किया था। मालूम हो कि कुछ अफ्रीकी देशों में लोगों की जान मुथि नाम की अंधविश्वासी परंपराओं की वजह काफी खतरे में है। अंधविश्वास है कि मुथि परंपरा के बाद इंसानी मांस खाने वाले लोगों को शक्ति और स्वास्थ्य प्राप्त होता है। जुलाई माह में भी पुलिस ने यहां एक व्यक्ति को उसके बैग में इंसानी सिर के साथ गिरफ्तार किया था।

    जांच में पता चला पूरा गांव नरभक्षी हो चुका है
    जांच में पुलिस को पता चला कि एसिगोदल्वेनी नाम के इस गांव के 971 घरों में नरभक्षियों द्वारा एक बैठक की गई थी। इसके बाद गांव की ज्यादातर आबादी अनजान लाशों के लिए कब्र खोद रही थी या सौभाग्य प्राप्ति की अंधविश्वासी रीति-रिवाज में फंसकर इंसानी मांस खा रही थी। इन लोगों ने पुलिस को बताया वह लोग ऐसा मबाथा के कहने पर कर रहे थे ताकि वह उसे सौभाग्य प्राप्ति के लिए होने वाले ‘मुथि’ रिवाज के लिए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में मानव हड्डियां दे सकें। जांच के दौरान पुलिस को एक कटोरे से आठ इंसानी कान भी मिले।

    यह भी पढ़ेंः चाइनीज फैक्ट्री में बेकाबू हुआ रोबोट, कर्मचारी के शरीर में घुसा दी स्टील की 10 रॉड
    यह भी पढ़ेंः 11 साल से विवाद में उड़ रहे राफेल को कांग्रेस ने भी दी थी मंजूरी, जानें- विवाद की मुख्य वजह

    comedy show banner
    comedy show banner