Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांगो में आग लगने के बाद नदी में पलटी नाव, 148 लोगों की मौत; 500 लोग थे सवार

    By Agency Edited By: Prince Gourh
    Updated: Sat, 19 Apr 2025 08:21 AM (IST)

    डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में मोटर से चलने वाली एक लकड़ी की नाव में आग लग गई। इस घटना के बाद नाव कांगो नदी में पलट गई जिसमें कम से कम 148 लोगों की मौत हो गई। बता दें कांगो में नौका दुर्घटनाएं आम बात हैं। कांगो में पुराने लकड़ी के जहाज गांवों के बीच परिवहन का मुख्य साधन हैं।

    Hero Image
    कांगो में नाव में आग लगने से 148 लोगों की मौत (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

    रॉयटर्स। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में मोटर से चलने वाली एक लकड़ी की नाव में आग लग गई। इस घटना के बाद नाव कांगो नदी में पलट गई, जिसमें कम से कम 148 लोगों की मौत हो गई।

    कैसे हुई घटना?

    स्थानीय अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में शुक्रवार को बताया गया कि नाव महिलाओं और बच्चों सहित 500 यात्रियों को ले जा रही थी, जब मंगलवार को देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित कांगो नदी में यह पलट गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें, कांगो में नौका दुर्घटनाएं आम बात हैं। कांगो में पुराने लकड़ी के जहाज गांवों के बीच परिवहन का मुख्य साधन हैं और अक्सर उनमें क्षमता से अधिक सामान भरा होता है। इस वजह से कांगो में नाव दुर्घटनाएं काफी ज्यादा होती है।

    सैकड़ों लोग हैं लापता

    रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों का अनुमान है कि सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं। पहले मृतकों की संख्या 50 बताई गई थी। एचबी कोंगोलो नामक नाव में मबंडाका शहर के पास आग लग गई, यह नाव मटनकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी।

    स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 100 बचे लोगों को स्थानीय टाउन हॉल में एक अस्थायी आश्रय में ले जाया गया। जबकि जलने से घायल लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    खाना बनाने के दौरान लगी आग

    नदी आयुक्त कॉम्पीटेंट लोयोको ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि यह घटना तब हुई जब एक महिला जहाज पर खाना बना रही थी, तभी आग लग गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि तैरने में असमर्थ होने के कारण पानी में कूदने से महिलाओं और बच्चों सहित कई यात्रियों की मौत हो गई।

    comedy show banner
    comedy show banner