Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाइडन को येवगेनी प्रिगोजिन की मौत पर आश्चर्य नहीं, कहा- रूस में ऐसा कुछ नहीं होता जिसके पीछे पुतिन का हाथ न हो

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 12:00 AM (IST)

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सत्ता में आने के बाद से रूसी प्रशासन प्रिगोजिन को बड़ी चुनौती के रूप में देख रहा था। लिहाजा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रूस में एक विमान हादसे में प्रिगोजिन की मौत की खबर से उन्हें कोई आश्चर्य नहीं है क्योंकि रूस में ऐसा कुछ नहीं होता जिसके पीछे पुतिन का हाथ न हो।

    Hero Image
    पोलैंड के विदेश मंत्री और इस्टोनिया के पीएम ने भी स्वाभाविक मौत पर जताया संशय

    मास्को, एएनआइ। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ इसी साल जून में बगावत करने वाले निजी सेना के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन की विमान हादसे में मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे हादसा मानने से इन्कार करते हुए कहा कि प्रिगोजिन की मौत की खबर से उन्हें कोई आश्चर्य नहीं हुआ। वहीं, रूस में भी प्रिगोजिन की मौत को हादसे के बजाय हत्या मानने की सुगबुगाहट उठने लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुतिन पर साधा निशाना

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सत्ता में आने के बाद से रूसी प्रशासन प्रिगोजिन को बड़ी चुनौती के रूप में देख रहा था। लिहाजा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रूस में एक विमान हादसे में प्रिगोजिन की मौत की खबर से उन्हें कोई आश्चर्य नहीं है, क्योंकि रूस में ऐसा कुछ नहीं होता जिसके पीछे पुतिन का हाथ न हो। हालांकि मुझे इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं है।

    इसी तरह यूक्रेन के राष्ट्रपति के सहायक मिखायलो पोडोलयाक ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि विमान दुर्घटना क्रेमलिन की ओर से यह संकेत है कि वफादारी नहीं करने वाले के साथ क्या हो सकता है। 2024 में रूस में चुनाव होने हैं और पुतिन अपने विरोधियों को जवाब दे रहे हैं। रूसी सरकार की विमानन एजेंसी रोजावियास्तिया ने प्रिगोजिन नाम के व्यक्ति की हादसे वाले विमान में होने की पुष्टि की है।

    जो पुतिन की ताकत को चुनौती देते हैं उनकी स्वाभाविक मौत नहीं होती: जेड राउ

    पोलैंड के विदेश मंत्री जेड राउ ने एक समाचार चैनल से कहा कि जो पुतिन की ताकत को चुनौती देते हैं उनकी स्वाभाविक मौत नहीं होती। इस्टोनिया के प्रधानमंत्री काजा कलास ने कहा कि पुतिन अपने सब विरोधियों को खत्म कर देंगे और जो भी उनकी राय से अलग राय रखता है उन्हें चेतावनी दे रहे हैं।उल्लेखनीय है कि मास्को से बुधवार को रवाना हुए एक विशेष विमान के हादसे में प्रिगोजिन समेत विमान में सवार सभी दस लोगों की मौत हो गई है।

    वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन ने गत 24 जून, 2023 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत की घोषणा की थी। भाड़े के सैनिकों के प्रमुख ने तब कहा था कि वह रूस के सैन्य नेतृत्व को उखाड़कर ही दम लेंगे। तब वैगनर ग्रुप के लड़ाक यूक्रेन की सीमा पार करके रूस के रोस्तोव-आन-डोन शहर में घुस आए थे। हालांकि बाद में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात होने के बाद प्रिगोजिन ने अपना रुख बदलते हुए कहा था कि रूसी सेना की ओर से मोर्चों पर लड़ते रहेंगे।